फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meeting underway at Home Ministry on Jammu kashmir issue NSA Ajit Doval and officials are present

जम्मू-कश्मीर को लेकर अमित शाह की बैठक, डोभाल सहित कई शीर्ष अधिकारी थे मौजूद

Mon, 19 Aug 2019 04:34 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 19 Aug 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
Meeting underway at Home Ministry on Jammu kashmir issue NSA Ajit Doval and officials are present
अजीत डोभाल की अमित शाह से मुलाकात - फोटो : ANI

राजधानी दिल्ली में गृह मंत्रालय में जम्मू-कश्मीर को लेकर अहम बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह ने की। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, गृह सचिव राजीव गौबा और कई वरिष्ठ खुफिया अधिकारी बैठक में मौजूद थे।

विज्ञापन

 
बैठक में अजीत डोभाल ने पांच अगस्त से प्रशासनिक पाबंदियों से गुजर रहे जम्मू कश्मीर की वर्तमान स्थिति के बारे में गृह मंत्री अमित शाह को बताया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कश्मीर घाटी से लौटने के बाद डोभाल की शाह के साथ यह पहली बैठक है। वह घाटी में 11 दिनों तक रुके थे और वहां उन्होंने हालात पर व्यक्तिगत रूप से नजर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा और अन्य शीर्ष अधिकारी भी इस बैठक में मौजूद थे, जिसमें राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाये गये कदमों की समीक्षा की गई। अधिकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में लगाई गई पाबंदियों से जुड़े मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा हुई।
 

जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को केंद्र द्वारा निरस्त करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के बाद से पांच अगस्त से संचार संपर्कों और लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगाई गई है। 


डोभाल जम्मू कश्मीर में 11 दिन तक रहने के बाद दिल्ली वापस लौटे थे। डोभाल ने घाटी के दौरे पर यह सुनिश्चित किया कि किसी को भी जान-माल का नुकसान न हो। उनके दौरे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वह स्थानीय लोगों से बातचीत करते दिखे थे। उन्होंने शोपियां में स्थानीय लोगों के साथ खाना भी खाया।  

अपने जम्मू दौरे के दौरान डोभाल ने जम्मू कश्मीर में सुबह-शाम संबंधित सुरक्षा अधिकारियों से लेकर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। इस दौरान वह जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद प्रभावित इलाके अनंतनाग में भी नजर आए और स्थानीय लोगों से बातचीत करते दिखे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed