फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   saints and vhp holds meeting in delhi over building ram temple

राम मंदिर निर्माण मामलाः संतों ने केंद्र सरकार को दिया चार महीने का अल्टीमेटम

Fri, 05 Oct 2018 04:00 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Fri, 05 Oct 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
saints and vhp holds meeting in delhi over building ram temple

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के मुद्दे पर जारी चर्चाओं के बीच संतों की उच्चाधिकार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को दिल्ली में हुई। इस बैठक में शामिल हुए संतों की समिति ने केंद्र की मोदी सरकार को चार महीने का अल्टीमेटम दिया है। 

विज्ञापन


संतों ने मोदी सरकार को स्पष्ट लहजे में 31 जनवरी तक राम मंदिर निर्माण के लिए रास्ता तलाशने का समय दिया है। साथ ही राम मंदिर के निर्माण को लेकर सरकार पर अध्यादेश लाने के लिए दबाव बनाने की योजना बनाई है।  
विज्ञापन


बैठक में यह भी तय किया गया कि अगर सरकार तय समय तक कोई निर्णय नहीं लेती है तो नंबवर माह में सभी सांसदों से मिलकर राममंदिर निर्माण के मुद्दे को संसद में उठाने के लिए भी दबाव बनाएंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात करने की योजना भी बनाई गई है। न्यास महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राम मंदिर मुद्दे पर भविष्य की रणनीति तय करने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने भी हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को विहिप के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया था कि कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि राम मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने कहा था कि अदालत इस मामले में सुनवाई करके फैसला सुनायेगी, कानून के माध्यम से इस पर आगे बढ़ा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed