{"_id":"57b2a8bc4f1c1b582d6eaef4","slug":"meet-mylari-sheep-who-loves-beer-and-bike-rides","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेंगलुरु की यह भेड़ दूध नहीं बल्कि शराब पीती है","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बेंगलुरु की यह भेड़ दूध नहीं बल्कि शराब पीती है
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Aug 2016 01:47 PM IST
विज्ञापन
शराबी है भेड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंगलुरु की एक खास भेड़ इन दिनों चर्चा में है। इलाके में इस भेड़ के चर्चे इतने अधिक हैं कि यह अपने मालिक की पहचान बन गई है। लोग इस भेड़ के बारे में पूछते हुए आसानी से इसके मालिक के घर जा सकते हैं। भेड़ पालने वाले शख्स का नाम मरी राजन्ना है। बेंगलुरु मिरर की खबर के मुताबिक, भेड़ मालिक राजन्ना के साथ ने केवल बीयर पीती है बल्कि साथ में बाइक की सवारी भी करती है।
मायलरी नाम की यह भेड़ आसपास के बच्चों को खूब भाती है। वे दिनभर इन बच्चों के साथ खेलते हैं। पैरों में घुंघरू और श्रृंगार किए यह भेड़ परिवार के लिए खुशियों का कारण भी है। राजन्ना की पत्नी अनुसूया बताती हैं कि मायलरी जोकि नर भेड़ हैं, को करीब पांच साल पहले घर लाए थे। मायलरी को दूध पीना बिल्कुल पसंद नहीं है। उसे अगर दूध दिया जाता है तो वह सिर हिलाकर मना करती है। उसे शराब या बीयर पीने में मजा आता है।
जब राजन्ना तैयार होकर अपनी दुकान पर जाने के लिए निकलते हैं तो भेड़ भी उनके साथ बाइक पर जाने की जिद करती है और आखिरकार बाइक पर बच्चे की तरह आगे बैठकर जाती है। राजन्ना बताते हैं कि वह मायलरी को तीसरे बच्चे की तरह पालते हैं। मायलरी इतना समझदार है कि अगर उसे टॉयलेट आता है तो वह चिल्लाकर बताता है।