फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meenakshi Lekhi slams Rahul Gandhi for making fun of issues related to womens

भाजपा का राहुल पर वार, कहा- महिलाओं से जुड़े संवेदनशील विषय का मखौल उड़ाना शोभा नहीं देता

Mon, 22 Oct 2018 03:09 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Oct 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
Meenakshi Lekhi slams Rahul Gandhi for making fun of issues related to womens
मीनाक्षी लेखी

भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। सोमवार को भाजपा ने कहा कि महिलाओं से जुड़े संवेदनशील विषय का मखौल उड़ाना कांग्रेस अध्यक्ष को शोभा नहीं देता और उनकी पार्टी का इतिहास पूरे देश के सामने है। भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने संवाददाताओं से कहा कि देश में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ बेहद गंभीर अभियान है। इसके तहत महिलाओं के मान सम्मान की रक्षा, सुरक्षा के बारे में समाज को जागरूक करने के अलावा महिला उत्पीड़न के खिलाफ भी आवाज उठाई जा रही है। 

विज्ञापन


मीनाक्षी लेखी ने दावा किया कि महिला भ्रूण हत्या के विरूद्ध भी यह अभियान कारगर रहा है। उन्होंने जोर दिया कि महिलाओं से जुड़े विषय को सरकार संवेदनशील तरीके से देख रही है और ऐसे समय में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का मखौल उड़ाना कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा, ‘उनका (राहुल गांधी) और उनकी पार्टी का इतिहास पूरे देश के सामने है।’ 
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता ने सवाल किया कि महिला सुरक्षा के विषय पर जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी का मामला सामने आता है तब राहुल गांधी चुप क्यों हैं। लेखी ने कांग्रेस के कुछ नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा के संबंध में इनका रिकार्ड देश के सामने है। उन्होंने कहा, ‘महिलाओं से जुड़े मुद्दे को संवेदनशीलता से देखने की जरूरत है। कोई भी राजनीतिक दल इसमें असंवेदनशीलता नहीं दिखा सकता। इस विषय पर तथ्यों के आधार पर बात हो।’
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘यह बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है, जिसके अंतर्गत महिलाओं के मान सम्मान और सुरक्षा के विषय पर समाज को जागरूक किया जा रहा है। महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई जाए, ऐसी निर्णायक भूमिका सरकार अदा कर रही है।’ उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ को जुमला करार दिया था और वर्तमान सरकार के तहत महिला सुरक्षा की स्थिति पर सवाल उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed