Hamas: 'मैंने किसी जवाब पर हस्ताक्षर नहीं किए', हमास को आतंकी संगठन घोषित करने के वायरल पोस्ट पर BJP सांसद
सांसद कुंबाकुदी सुधाकरण ने विदेश मंत्रालय से लोकसभा में लिखित सवाल पूछा कि 'क्या भारत सरकार का ऐसा कोई प्रस्ताव है, जिसमें हमास को भारत में आतंकी संगठन घोषित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है मामला
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में दिख रहा है कि सांसद कुंबाकुदी सुधाकरण ने विदेश मंत्रालय से लोकसभा में लिखित सवाल पूछा कि 'क्या भारत सरकार का ऐसा कोई प्रस्ताव है, जिसमें हमास को भारत में आतंकी संगठन घोषित किया जाएगा, यदि है तो उसकी जानकारी दी जाए। साथ ही ये भी पूछा गया है कि क्या इस्राइल की सरकार ने भारत सरकार से हमास को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग की है, यदि हां तो उसकी जानकारी दें।'
Any proposal to ban Hamas in India?
MoS MEA @M_Lekhi responds in the Parliament: pic.twitter.com/xcwaNhY5aXविज्ञापन विज्ञापन— Sidhant Sibal (@sidhant) December 8, 2023
तस्वीर में दिख रहा है कि मीनाक्षी लेखी ने अपने कथित जवाब में लिखा है कि 'किसी संगठन को आतंकी संगठन घोषित करना यूएपीए एक्ट के तहत आता है।' अब मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि उन्होंने ऐसे किसी सवाल के जवाब पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। इस पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'क्या वह (लेखी) यह दावा कर रही हैं कि यह एक फर्जी जवाब है? अगर ऐसा है तो यह नियमों का गंभीर उल्लंघन है। अच्छा होगा अगर भारतीय विदेश मंत्रालय इस पर स्पष्टीकरण दे।' प्रियंका चतुर्वेदी ने इसकी जांच की मांग की है।