फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   medical student die during hair transplant

हेयर ट्रांसप्लांट कराने के चक्कर में गई छात्र की जान

Tue, 07 Jun 2016 03:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 07 Jun 2016 03:55 PM IST
विज्ञापन
medical student die during hair transplant
फाइल फोटो - फोटो : getty images

मद्रास मेडिकल कॉलेज के मेडिकल छात्र की नंगबक्कम के एक सैलून में हेयर ट्रांसप्लांट के दोरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र का अब तक पोस्टमॉर्टम नहीं किया गया, क्योंकि परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई था। छात्र का हेयर ट्रांसप्लांट प्रीजर चल रहा था। डॉक्टरों ने बताया कि छात्र की मौत का कारण ऐनिस्थीसिया के प्रति ऐलर्जी हो सकता है। 

विज्ञापन


स्टेट मेडिकल काउंसिल ने दो डॉक्टरों की (अंडरग्रेजुएट और एक एनिस्थी) को नोटिस भेज पूछा है कि क्वालीफाइड न होने के बाबजूद उन्होंने सर्जरी क्यों की, और वह भी नॉन मेडिकल सेंटर में। हालांकि सैलून को सील कर दिया गया है। मामला 17 मई का था लेकिन इसकी जानकारी पिछले हफ्ते मिली जब तमिलनाडु मेडिकल काउंसिल ने स्वास्थ्य विभाग को नोटिस भेजकर रोबॉटिक हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर में छात्र की मौत होने की जानकारी दी। 
विज्ञापन


मेडिकल सर्विसेज डायरेक्टरेट के मुताबिक, 'सेंटर के पास सिर्फ हेयर कटिंग और स्टाइलिंग का लाइसेंस है, उनके पास किसी ऐसे प्रोसीजर का लाइसेंस नही है जिसमें सर्जरी करनी होती है।' तमिलनाडु मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. के. सेंथिल ने बताया कि ट्रांसप्लांट डॉ. हरिप्रसाद कस्तूरी, एक एनिस्थीट और एमबीबीएस डॉ. ए. विनीत सूर्यकुमार कर रहे थे जो चीन के एक कॉलेज से पढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रसीजर के दौरान छात्र ने परेशानी की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें पास के प्राइवेट कॉलेज ले जाया गया था जहां डॉक्टर हरिप्रसाद भी काम करते थे। वहां इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ने लगी थी जिसके बाद परिजनों ने उन्हें पास के क्रिश्चन मेडिकल कॉलेज ले गए जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed