फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Medical reports point to non-bullet injuries on 3 youths killed in 'encounter' with Assam Police

Assam: पुलिस बोली- तीन युवक मुठभेड़ में मारे गए; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, शरीर पर गोलियों के घाव नहीं

Fri, 09 Aug 2024 12:30 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Fri, 09 Aug 2024 12:30 AM IST
सार

असम में मुठभेड़ में मारे गए तीन युवकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि तीनों युवकों के शरीर पर चोट के निशान मिले थे लेकिन ये गोलियों के नहीं हैं। 

विज्ञापन
Medical reports point to non-bullet injuries on 3 youths killed in 'encounter' with Assam Police
असम पुलिस - फोटो : PTI

विस्तार

असम पुलिस ने कछार जिले में पिछले महीने जिन तीन युवकों को मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया था, उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। तीनों के शरीर पर गोली से घाव के निशान नहीं मिले हैं, बल्कि प्राइवेट पार्ट सहित शरीर के अन्य अंगों पर चोट मिली हैं। 

विज्ञापन
 

सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट में शरीर पर खरोंच और घाव के निशान थे लेकिन ये गोलियों के कारण नहीं थे।  असम पुलिस ने आतंकवादी बता कर जिन्हें मार गिराने का दावा किया था उनमें लल्लुंगावी हमार (21), लालबीकुंग हमार (33) और जोशुआ (32) शामिल थे। जोशुआ मणिपुर का रहने वाला था, जबकि अन्य दो कछार के थे।

विज्ञापन
 

याचिकाकर्ताओं की वकील देबास्मिता घोष ने बताया कि पीड़ित परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए गुवाहाटी उच्च न्यायालय में याचिका दी थी। परिवार ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी, साथ ही एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की भी मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 देबास्मिता ने कहा, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि तीनों के शवों पर कई घाव थे। युवकों के निजी अंगों पर चोट के निशान थे। ये घाव केवल मुठभेड़ से नहीं हो सकते।’’

अदालत ने तीन युवकों की मौत के मामले में असम सरकार को नोटिस दिया है, जिसमें परिवार के द्वारा की गई शिकायत को लेकर जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। 


असम पुलिस ने दावा किया था कि 17 जुलाई को कछार जिले में सुरक्षा बलों के साथ जबरदस्त मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। पुलिस ने बताया था कि तीनों के पास से अत्याधुनिक हथियार मिले थे। 



पुलिस के मुताबिक एक टीम विद्रोहियों की तलाश में भबन हिल्स इलाके में गई थी, तभी पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें तीन आतंकियों को मार गिराने का दावा किया था।  इस दौरान तीन पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed