फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Medical college in Kerala bans jeans and short top for students

मेडिकल कॉलेज का छात्राओं को फरमान, न पहनों जींस-शॉर्ट टॉप

Sat, 22 Oct 2016 04:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 22 Oct 2016 04:14 PM IST
विज्ञापन
Medical college in Kerala bans jeans and short top for students
jeans - फोटो : getty images

केरल के तिरुअनंतपुरम में एक सरकारी कॉलेज ने छात्राओं के लिए अजीबो-गरीब फरमान जारी किया है। फरमान में छात्राओं को जींस, शॉर्ट टॉप, लेगिंग, चप्पल और आवाज करने वाले गहने न पहनने को कहा गया है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, छात्रों को भी कक्षाओं में और मरीजों से मिलते समय इन निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। उनसे कहा गया है कि चूड़ीदार पयजामा या साड़ी पहनें। इस संबंध में दिशानिर्देश त्रिवेन्द्रम मेडिकल कॉलेज के प्रधानाध्यापक ने जारी किया।
विज्ञापन


निर्देश में स्टूडेंट्स को साफ-सुथरे कपड़े पहनने को कहा गया। इस फरमान पर विवाद होने के बाद मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने अपनी सफाई में कहा कि नए स्टूडेंट्स के लिए ऐसे निर्देश हर साल जारी किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि कुछ ही स्टूडेंट्स इस ड्रेस कोड का फॉलो नहीं कर रहे हैं अन्यथा अधिकतर स्टूडेंट्स इसका पालन कर रहे हैं। उप प्रधानाचार्य ने कहा कि क्लास और मरीजों से मिलते समय ही इस ड्रेस को मानना है। स्टूडेंट्स इससे इतर अपने मन मुताबिक कपडे़ पहन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed