फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mediator of talks between Center and ULFA are missing from April 22

केंद्र और उल्फा के बीच वार्ता के मध्यस्थकार 22 अप्रैल से लापता

Wed, 30 May 2018 01:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 May 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
Mediator of talks between Center and ULFA are missing from April 22

केंद्र और उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के बीच शांति वार्ता के लिए 1991 से ही मध्यस्थकार की भूमिका निभा रहे रेबती फूकन 22 अप्रैल से अचानक लापता हो गए हैं। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी दी गई। उनके बेटे कौशिक फूकन ने सुप्रीम कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। 

विज्ञापन


रेबती फूकन के बेटे ने सुप्रीम कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की

इसमें उल्फा चीफ परेश बरुआ के उस बयान का हवाला दिया गया है जिसके अनुसार, फूकन आईबी, रॉ या राष्ट्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में हो सकते हैं। इस याचिका में असम सरकार सहित अन्य प्राधिकारों को यह निर्देश देने की मांग की गई है कि फूकन को अदालत के सामने पेश किया जाए। जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस एम शांतानगौदर की पीठ के सामने इस याचिका का उल्लेख किया गया। 
विज्ञापन


पीठ पहली जून को इस मामले पर सुनवाई करेगी। वरिष्ठ अधिवक्ता गीता लूथरा ने कौशिक फूकन की ओर से पीठ के समक्ष कहा कि रेबती केंद्र और उल्फा के बीच शांति वार्ता के मध्यस्थकार हैं। याचिका में इस मामले को सीबीआई अथवा किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी अथवा एसआईटी को ट्रांसफर करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि सुस्त रवैये के चलते उनका स्थानीय पुलिस से भरोसा उठ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed