फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Measles outbreak in Mumbai, Toddler dies, 126 children infected so far this year

Maharashtra: मुंबई में बच्चों पर खतरा, बढ़ रहा इस खतरनाक बीमारी का प्रकोप, इस साल 126 संक्रमित

Tue, 15 Nov 2022 12:50 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 15 Nov 2022 12:50 PM IST
सार

मुंबई में खसरा से इस साल 126 बच्चे संक्रमित हुए हैं। 50 बच्चे अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
Measles outbreak in Mumbai, Toddler dies, 126 children infected  so far this year
मुंबई में खसरा का बढ़ता प्रकोप - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खसरे बीमारी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है जिससे बच्चों पर खतरा बढ़ गया है।  इस खतरनाक बीमारी से एक साल के बच्चे की मौत हो गई है। बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि नल बाजार इलाके में रहने वाला बच्चा चिंचपोकली में बीएमसी द्वारा संचालित कस्तूरबा अस्पताल में पिछले हफ्ते से भर्ती था और सोमवार को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


 खसरा गुर्दे पर कर रहा अटैक
अधिकारी ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक खसरा ब्रांकोनिमोनिया के साथ ही गुर्दे खराब होने व सेप्टीसीमिया के कारण बच्चे की मौत हुई। नगर निकाय के एक बुलेटिन में कहा गया कि मुंबई के कुछ इलाकों में खसरे का प्रकोप देखने को मिला है। सितंबर से कम से कम 96 बच्चे इससे संक्रमित पाए जा चुके हैं जबकि इस साल जनवरी से देखें तो यह आंकड़ा 126 है।
विज्ञापन


कस्तूरबा अस्पताल में एक विशेष वार्ड स्थापित
बीएमसी ने खसरा प्रभावित बच्चों के उपचार के लिए कस्तूरबा अस्पताल में एक विशेष वार्ड स्थापित किया है। बुलेटिन के अनुसार, चार नवंबर से 14 नवंबर के बीच 61 बच्चों को खसरे जैसे लक्षणों के साथ कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसमें बताया गया कि उनमें से 12 को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हैं लक्षण
बीएमसी की पूर्व में जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि खसरे में बच्चे को बुखार, सर्दी, खांसी और शरीर पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं। इस बीमारी से जटिलताएं उन बच्चों में गंभीर हो सकती हैं जिन्हें आंशिक रूप से टीका लगाया गया है या जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed