फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA Spokesperson Randhir Jaiswal Indians stuck in Russia; Russia-Ukraine conflict

MEA: रूस में फंसे भारतीयों से लेकर कतर से 8वें व्यक्ति की वापसी की उम्मीद तक, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

Thu, 29 Feb 2024 06:17 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 06:17 PM IST
सार

रूस के युद्ध क्षेत्र में भारतीय नागरिकों के फंसे होने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि हम रूसी अधिकारियों को संपर्क में है, उन्हें जल्द ही बचा लिया जाएगा। 

विज्ञापन
MEA Spokesperson Randhir Jaiswal Indians stuck in Russia; Russia-Ukraine conflict
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल - फोटो : ANI

विस्तार

रूस में फंसे भारतीयों को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि करीब 20 लोग फंसे हुए हैं। हम उन्हें जल्द से जल्द निकालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले हमने दो एजवाइजरी जारी की थी, जिसमें कहा था कि भारतीय नागरिक युद्ध क्षेत्रों से दूर रहें। भारतीयों के बचाने के लिए हम रूसी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। 
विज्ञापन

 

चर्चा के जरिए ही रोका जा सकता है युद्ध- रणधीर
रूस-यूक्रेन युद्ध पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि इस पर हमारी स्थिति साफ है। भारत ने हमेशा से मुद्दे के समाधान के लिए चर्चा हो। साथ ही निरंतर जुड़ाव हो, जिसके चलते दोनों पक्ष एक मेज पर आ सके। इससे हम शांति का समाधान ढूंढ सकते हैं। पहले दिन से हम इस बात को कह रहे हैं। यही हमारी स्थिति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जापान-दक्षिण कोरिया के दौरे पर जाएंगे जयशंकर- रणधीर
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल कहते हैं, "ब्रिटेन की नागरिक निताशा कौल 22 फरवरी को भारत आई थी। जैसा कि आप जानते हैं, हमारे देश में विदेशी नागरिकों का प्रवेश एक संप्रभु निर्णय है। विदेश मंत्री जयशंकर के जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे को लेकर रणधीर जयसवाल ने कहा कि मंत्री जयशंकर पांच से आठ मार्च तक जापान और दक्षिण कोरिया का दौरा करेंगे। इस दौरान दक्षिण कोरिया में 10वीं संयुक्त आयोग की बैठक में भाग लेंगे। साथ ही दक्षिण कोरिया के साथ रिश्तों को मजबूत करने के सभी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। 
 

आठ में से सात भारतीय नागरिक किए गए रिहा- रणधीर जयसवाल
कतर से वापस लौटे पूर्व नौसैनिकों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि डहरा ग्लोबल मामले में सात भारतीय को रिहा कर दिया गया है, जो भारत लौट आए हैं। आठवें भारतीय नागरिकों को लेकर कुछ शर्तें पूरी करनी होगी। जब इसे पूरा कर लिया जाएगा, तो वह भी वापस आ जाएंगे। रणधीर जयसवाल ने कहा कि उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर को संचालित करने के लिए तकनीकी कर्मियों की पहली टीम मालदीव पहुंच गई है। यह उन मौजूदा कर्मियों की जगह लेगी जो अब तक इस प्लेटफॉर्म का संचालन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed