{"_id":"5dbb59008ebc3e93b532e06c","slug":"mea-says-eu-mps-visit-is-not-to-internationalize-kashmir-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईयू सांसदों का दौरा कश्मीर मामले का अंतरराष्ट्रीयकरण करना नहीं: विदेश मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईयू सांसदों का दौरा कश्मीर मामले का अंतरराष्ट्रीयकरण करना नहीं: विदेश मंत्रालय
Fri, 01 Nov 2019 03:29 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 01 Nov 2019 03:29 AM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार
- फोटो : एएनआई
यूरोपीय यूनियन (ईयू) के सांसदों के कश्मीर दौरे पर मचे राजनीतिक घमासान के बीच विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि इन सांसदों का दौरा इस मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने के लिए बिल्कुल नहीं था। साथ ही मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के प्रतिनिधिमंडल आधिकारिक चैनलों के जरिए नहीं आया करते हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि क्या इस तरह के दौरे व्यापक राष्ट्र हितों को पूरा करते हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म किए जाने के बाद पहली बार किसी विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने राज्य का दौरा किया। यूरोपीय यूनियन के 23 सांसद मंगलवार को राज्य के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
कुमार ने कहा कि हमें लगता है कि इस तरह के कदम लोगों से संपर्क का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इन सांसदों की राय ने कश्मीर के जमीनी हकीकत और आतंकवाद के खतरे को दर्शाया है।
विज्ञापन