{"_id":"59f30c264f1c1bf4688b7adb","slug":"mea-said-in-touch-with-swiss-embassy-ministry-believes-in-quick-redressal-of-the-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विस कपल पर बोला विदेश मंत्रालय, मामले को दूतावास के साथ मिलकर सुलझाएंगे ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्विस कपल पर बोला विदेश मंत्रालय, मामले को दूतावास के साथ मिलकर सुलझाएंगे
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Oct 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
Raveesh Kumar, MEA
- फोटो : ANI
विदेश मंत्रालय ने फतेहपुर सीकरी में स्विस कपल पर किये गये हमले को स्विस दूतावास से संपर्क में रहकर सुलझाने की बात कही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हमारा मकसद इस तरह के हमलों से पीड़ित लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाना है। हम पीड़ितों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। रवीश कुमार ने कहा कि स्विस दूतावास के संपर्क में रहकर MEA इस मामले के जल्द से जल्द निपटारे में विश्वास रखती है।
विज्ञापन
पढ़ें: अधिकारी जागते तो नहीं होता स्विस पर्यटकों पर हमला, ये रही बड़ी वजह
विज्ञापन
वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने डोकलाम गतिरोध और ईराक में लापता हुए 39 भारतीयों के बारे में जानकारियां साझा की हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने डोकलाम गतिरोध पर कहा कि विवादित जमीन पर चीन की ओर से किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है। 28 अगस्त के बाद से ही स्थिति पहले की तरह सामान्य बनी हुई है।
विज्ञापन
पढ़ें: स्विस पर्यटकों पर हमलाः मुख्य आरोपी सहित 5 गिरफ्तार, सीएम ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश
MEA ने भारतीय कैदी हामिद अंसारी के मामले में सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि हम पाकिस्तानी अधिकारियों से संपर्क में हैं। इस बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर सूचित किया जायेगा। ईराक में लापता 39 भारतीयों के बारे में MEA ने बताया कि विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह कल मोसुल में थे। हमने लापता लोगों के परिजनों से डीएनए के नमूने मांगे।