फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA S Jaishankar says Limited representation at leadership level in United Nations is a challenge to its credibility

संरा में नेतृत्व स्तर पर सीमित प्रतिनिधित्व उसकी विश्वसनीयता के लिए एक चुनौती है: जयशंकर

Tue, 15 Dec 2020 04:18 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 15 Dec 2020 04:18 AM IST
विज्ञापन
MEA S Jaishankar says Limited representation at leadership level in United Nations is a challenge to its credibility
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : twitter.com/DrSJaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र में नेतृत्व स्तर पर सीमित प्रतिनिधित्व उसकी विश्वसनीयता एवं प्रभाव के लिहाज से एक चुनौती है। उन्होंने बहुपक्षवादी संस्था में सुधार पर भी जोर दिया।

विज्ञापन


ग्लोबल टेक्नोलॉजी समिट में जयशंकर ने कहा, ‘यदि कोई संस्थान 75 वर्ष पुराना है और चार बार ही बदला है तो आप इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि वह आज के जमाने के लिहाज से पुराना हो चुका है। आज समस्या यह है कि संयुक्त राष्ट्र में नेतृत्व स्तर पर सीमित प्रतिनिधित्व हो रहा है, मेरा ख्याल है कि यह इसकी विश्वसनीयता एवं इसके प्रभाव दोनों के लिए कई मायनों में एक चुनौती है।’
विज्ञापन



उन्होंने कहा, ‘भारत की इस विषय में निश्चित ही दिलचस्पी है। लेकिन मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि अफ्रीका जैसे महाद्वीप की ओर भी देखें, यदि 50 से अधिक राष्ट्रों की यहां मौजूदगी ही नहीं है तो सोचिए कि उनके लिए संगठन के कामकाम को लेकर स्वामित्व की भावना क्या होगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन


जयशंकर ने कहा कि पी-5 राष्ट्र-अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस और चीन संयुक्त राष्ट्र में चुनाव हारने लगे हैं जो कि एक बदलाव है। इसका मतलब यह है कि उन्हें लेकर सदस्य राष्ट्रों की जो सोच हुआ करती थी अब वह वैसी नहीं है।


उन्होंने कहा, ‘आपको बहुपक्षीय संस्था में सुधार करने होंगे, इसमें प्रतिनिधत्व बढ़ाने होंगे। आपको अपना फोन नियमित तौर पर रिफ्रेश करना होता है, उसी तरह संरा में भी किसी को रिफ्रेश बटन दबाना होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed