विदेश मंत्रालय ने रद्द किया विजय माल्या का पासपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्रालय ने 9000 करोड़ रुपए का लोन लेकर फरार उद्योगपति उद्योगपति विजय माल्या का पासपोर्ट रद्द कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर माल्या का पासपोर्ट रद्द होने की जानकारी दी। पिछले हफ्ते मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय की यचिका पर माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने रविवार को ट्वीट किया, "विजय माल्या के जवाबों पर विचार करने के बाद और प्रवर्तन निदेशालय और हाल ही में उनके खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट्स को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने उनका पासपोर्ट रद्द करने का फैसला किया है।"
After having considered replies by @TheVijayMallya, MEA revokes his passport under S.10(3)(c) & (h) of Passports Act pic.twitter.com/Stb9rX63OV
विज्ञापन विज्ञापन— Vikas Swarup (@MEAIndia) April 24, 2016
उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय ने विजय माल्या का पासपोर्ट रद्द करने की मांग की थी। प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध पर पिछले हफ्ते ही उनका पासपोर्ट निलंबित कर दिया गया था।