{"_id":"6166baff8ebc3e05e80ba5b8","slug":"mea-rejects-comment-of-china-on-recent-visit-of-vice-president-naidu-to-arunachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद: उप राष्ट्रपति नायडू की अरुणाचल यात्रा पर चीन ने जताई आपत्ति, विदेश मंत्रालय ने दिया करारा जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विवाद: उप राष्ट्रपति नायडू की अरुणाचल यात्रा पर चीन ने जताई आपत्ति, विदेश मंत्रालय ने दिया करारा जवाब
Wed, 13 Oct 2021 04:24 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 13 Oct 2021 04:24 PM IST
सार
पूर्वी लद्दाख में पहले ही सीमा विवाद से जूझ रहे चीन ने अब एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश को लेकर विवादित बयान दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू की अरुणाचल यात्रा पर आपत्ति जताते हुए प्रदेश की वैधता पर सवाल उठाए। वहीं, भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन को स्पष्ट शब्दों में जवाब देते हुए कहा है कि अरुणाचल, भारत का अविभाज्य अंग है।
विज्ञापन
भारत चीन गतिरोध
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर गए थे। नायडू की इस यात्रा पर अब चीन ने आपत्ति जताई है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसे लेकर कहा है कि सीमा से संबंधित मुद्दों पर हमारा रुख समान और स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि भारतीय पक्ष ने अरुणाचल प्रदेश की स्थापना अवैध तरीके से की है और चीन की सरकार इसे मान्यता नहीं देती है। वहीं, चीन की इस टिप्पणी पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने पलटवार करते हुए उसके बयानों को खारिज किया है।
विज्ञापन
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवार को चीन के इस बयान को खारिज करते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। हमारे नेता नियमित रूप से राज्य की यात्रा करते रहते हैं जैसा कि वह देश के अन्य राज्यों में भी करते हैं। मंत्रालय ने कहा कि एक भारतीय नेता की भारत के राज्य में यात्रा पर आपत्ति जताना तर्क से परे है और समझ से बाहर है। मंत्रालय ने चीन को दो टूक उत्तर देते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा है और कोई इस पर अपना दावा नहीं कर सकता।
विज्ञापन