{"_id":"6203c2fedfc8a47aa8027060","slug":"mea-rejcts-reference-to-jammu-kashmir-in-joint-statement-of-china-and-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश मंत्रालय: चीन-पाक के संयुक्त बयान पर जताई आपत्ति, कहा- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमारा है, हमारा रहेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विदेश मंत्रालय: चीन-पाक के संयुक्त बयान पर जताई आपत्ति, कहा- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमारा है, हमारा रहेगा
Wed, 09 Feb 2022 07:04 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 09 Feb 2022 07:04 PM IST
सार
बीते दिनों चीन और पाकिस्तान की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर को लेकर किए गए उल्लेख को भारतीय विदेश मंत्रालय ने सख्ती के साथ खारिज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि छह फरवरी को चीन और पाकिस्तान की ओर से संयुक्त रूप से जारी बयान में हमने जम्मू-कश्मीर और कथित चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर (सीपीईसी) को लेकर किए गए उल्लेख का संज्ञान लिया है। मंत्रालय ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग थे, हैं और हमेशा रहेंगे।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि संबंधित पक्ष उन मामलों में दखल नहीं देंगे जो भारत के आंतरिक मसले हैं। सीपीईसी की बात करें तो हम उन परियोजनाओं को लेकर लगातार चीन और पाकिस्तान को अपनी चिंताओं से अवगत कराते रहे हैं। जो भारत के क्षेत्र में हैं और जिन पर पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन