MEA: सरकार बोली- प्रज्ज्वल को जर्मनी जाने की नहीं दी मंजूरी; शक्सगाम घाटी में चीनी निर्माण का किया कड़ा विरोध
केंद्र सरकार ने कुछ अहम अंतरराष्ट्रीय सवालों के जवाब दिए हैं। कर्नाटक के नेता प्रज्जवल रेवन्ना के मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें जर्मनी जाने के लिए विदेश मंत्रालय (MEA) से मंजूरी नहीं दी गई। सीमा पर चीनी निर्माण पर भी सरकार ने दो टूक जवाब दिया।
विस्तार
प्रज्जवल रेवन्ना ने राजनयिक पासपोर्ट पर यात्रा की#WATCH | On JD(S) MP Prajwal Revanna, MEA spokesperson Randhir Jaiswal says, "No political clearance was either sought from or issued by MEA in respect of the travel of the said MP to Germany. Obviously, no visa note was issued either. No visa is required for diplomatic passport… pic.twitter.com/wltTjWuVgo
— ANI (@ANI) May 2, 2024विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि राजनयिक पासपोर्ट धारकों के लिए जर्मनी की यात्रा करने के लिए कोई वीजा जरूरी नहीं होता। उन्होंने साफ किया कि विदेश मंत्रालय ने सांसद के लिए किसी अन्य देश के लिए कोई वीज़ा नोट भी जारी नहीं किया है। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि प्रज्जवल रेवन्ना ने राजनयिक पासपोर्ट पर यात्रा की थी।
शक्सगाम घाटी में निर्माण का कड़ा विरोध; 1963 के चीन-पाकिस्तान सीमा समझौते को नहीं मानता भारत
चीन के प्रयासों का कड़ा विरोध#WATCH | On Chinese activities near Siachen, MEA spokesperson Randhir Jaiswal says, "We consider Shaksgam Valley to be our territory. We have never accepted the so-called China-Pakistan boundary agreement of 1963 through which Pakistan unlawfully attempted to cede the area to… pic.twitter.com/z8atFy5m2T
— ANI (@ANI) May 2, 2024
विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत ने लगातार अपनी अस्वीकृति व्यक्त की है। हमने जमीनी हकीकत में बदलाव के अवैध प्रयासों के खिलाफ चीनी पक्ष के समक्ष अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हम अपने हितों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। बता दें कि शक्सगाम घाटी रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। फिलहाल यह भौगोलिक इलाका पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) का हिस्सा है।
अमेरिकी संस्था- USCIRF की रिपोर्ट पक्षपाती और राजनीतिक एजेंडे से प्रभावित
#WATCH | On The United States Commission on International Religious Freedom (USCIRF) report, MEA spokesperson Randhir Jaiswal says, "The USCIRF released their report 2024 yesterday. They have been releasing their reports earlier as well...The USCIRF is known as a biased… pic.twitter.com/UgH8zabr7O
— ANI (@ANI) May 2, 2024
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, हमें कोई उम्मीद नहीं है कि यूएससीआईआरएफ भारत के सबसे बड़े चुनावी अभ्यास, यहां की विविधता और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझ सकेगा। चुनाव में हस्तक्षेप करने के प्रयासों में कभी सफलता नहीं मिलेगी।
#WATCH | On ANI's question about Australian media reports about two Indian spies expelled from Australia for trying to 'steal secrets' in 2020, MEA spokesperson Randhir Jaiswal says, "We really have no comments to make on those reports. We see them as speculative reports and we… pic.twitter.com/bYB5KbHtR9
— ANI (@ANI) May 2, 2024
क्या हैं ऑस्ट्रेलिया की मीडिया में आई खबरें
गौरतलब है कि बीते 30 अप्रैल और एक मई की दरम्यानी रात ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने दावा किया कि ऑस्ट्रेलिया ने संवेदनशील रक्षा परियोजनाओं और हवाई अड्डे की सुरक्षा से जुड़े गोपनीय सामान चुराने के प्रयास के आरोप में 2020 में दो भारतीय जासूसों को निष्कासित कर दिया था।