फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA press conference on US India dialogue, Pakistan and other issues

पूरी दुनिया जानती है आतंकवाद को समर्थन देने में पाकिस्तान की भूमिका: विदेश मंत्रालय

Thu, 29 Oct 2020 06:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 29 Oct 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
MEA press conference on US India dialogue, Pakistan and other issues
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से गुरुवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता के दौरान मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में आयोजित हुई 'टू प्लस टू' वार्ता, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की भूमिका और चाबहार परियोजना समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर जानकारी दी। 

विज्ञापन

मंत्रालय ने कहा, आतंकवाद को समर्थन देने में पाकिस्तान की भूमिका से पूरी दुनिया वाकिफ है। कितना भी मना कर लिया जाए लेकिन इस सच को छिपाया नहीं जा सकता है। ऐसा देश जो संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिबंधित सर्वाधिक आतंकियों को पनाहगाह उपलब्ध कराता हो उसे खुद को पीड़ित दर्शाने की कोशिश भी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन



भारत और अमेरिका के बीच हुई 'टू प्लस टू' वार्ता को लेकर अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों देशों के बीच हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़ी है, जिस पर संतुष्टि जताई गई। हम राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर भी संपर्क में हैं। इसे लेकर दोनों पक्ष बहुपक्षीय प्रारूपों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्ता में चर्चा का प्रमुख बिंदु हिंद-प्रशांत क्षेत्र रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चाबहार बंदरगाह को लेकर मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका ने भी इसे लेकर हमारे रुख को सराहा है। श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे विकास सहयोग, बहुपक्षीय कनेक्टिविटी इन्फ्रास्ट्रक्चर और तैयार किए गए व्यापार संपर्कों के साथ इस संबंध में सतत विकास के लिए अफगानिस्तान के साथ हमारे सहयोग और प्रयासों की अमेरिका ने भी सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed