फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA Press Conference Myanmar Pakistan America Covid19 Vaccine news in Hindi

विदेश नीति: म्यांमार में हिंसा के खिलाफ भारत, पाकिस्तान के यूटर्न पर कहा- ये सवाल हमसे तो ना पूछिए

Fri, 02 Apr 2021 05:31 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 02 Apr 2021 05:31 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता कर विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी। इस दौरान मंत्रालय के प्रवर्ता अरिंदम बागची ने म्यांमार में हालात, पाकिस्तान से व्यापार बहाली और कोरोना वायरस टीकाकरण समेत कई मामलों पर बात की। 

विज्ञापन
MEA Press Conference Myanmar Pakistan America Covid19 Vaccine news in Hindi
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची - फोटो : एएनआई

विस्तार

म्यांमार में तख्तापलट के बाद बने हालात को लेकर मंत्रालय ने कहा कि हम किसी भी तरह की हिंसा की निंदा करते हैं। हमारा मानना है कि कानून का शासन होना चाहिए। हमने राजनीतिक बंदियों को रिहा करने का अनुरोध किया है और आसियान के माध्यम से वर्तमान स्थिति का हल ढूंढने के लिए हर प्रयास को समर्थन दिया है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम संतुलित और रचनात्मक भूमिका निभाने के प्रयास में अपने अंतरराष्ट्रीय वार्ताकारों और यूएनएससी के साथ इस मुद्दे पर काम कर रहे हैं। वहीं, म्यांमार से लोगों के सीमा पार कर भारत में आने के मामले पर मंत्रालय की ओर से अरिंदम बागची ने कहा कि हम इस पर अपने नियमों और मानवाधिकारों के मुताबिक काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


भारत के साथ व्यापार बहाली पर पाकिस्तान के यूटर्न पर कही ये बात
वहीं, पाकिस्तान की ओर से बुधवार को भारत से सीमित व्यापार बहाली की बात कहने और अगले ही दिन पलट जाने पर बागची ने कहा कि यह सवाल हमसे नहीं पूछा जाना चाहिए। इस सवाल पर कि क्या ताजिकिस्तान में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और उनके पाकिस्तानी समकक्ष के बीच कोई बात हुई थी, बागची ने कहा कि मुझे वहां पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के होने की जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीन निर्यात पर  प्रतिबंध नहीं, 80 देशों तक पहुंचाई टीके की खुराक
वहीं, अन्य देशों को कोरोना वायरस के टीके की आपूर्ति को लेकर बागची ने बताया कि भारत ने अभी तक पूरी दुनिया में 80 से अधिक देशों को वैक्सीन की खुराकें पहुंचाई हैं। उन्होंने साफ किया कि भारत सरकार ने कोविड-19 वैक्सीन के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है।

इसके साथ ही अमेरिका के विदेश विभाग की मानवाधिकारों पर रिपोर्ट में भारत के उल्लेख पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह पूरी तरह से अमेरिका का आंतरिक अभ्यास है। हम इसमें सहभागी नहीं हैं। ऐसे मामलों में भारत में हो रही घटनाओं की पूरी समझ होनी चाहिए।

जलवायु सम्मेलन के लिए जो बाइडन ने दिया प्रधानमंत्री मोदी को न्योता
बागची ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने 22 और 23 अप्रैल को वर्चुअल माध्यम से आयोजित होने वाले जलवायु सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने बाइडन का न्योता स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि जलवायु के लिए अमेरिका के विशेष राष्ट्रपति दूत जॉन कैरी पांच से आठ अप्रैल को दिल्ली का दौरा करेंगे। 


यूएनएचआरसी को दी सिख फॉर जस्टिस की गतिविधियों की जानकारी
इसके साथ ही मंत्रालय ने बताया कि जिनेवा में हमारे स्थायी मिशन ने सिख फॉर जस्टिस नामक समूह की गतिविधियों के बारे में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के कार्यालय को जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed