फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA: Pakistan High Commissioner Syed Haider Shah summoned over nankana sahib attack

ननकाना साहिब हमला: विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त को किया तलब

Tue, 07 Jan 2020 02:00 AM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 07 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
MEA: Pakistan High Commissioner Syed Haider Shah summoned over nankana sahib attack
सांकेतिक तस्वीर
पाकिस्तान के पेशावर में श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारे हमला मामले में आज विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को तलब किया। भारत ने गुरुद्वारे पर हमले को लेकर उनसे तीखा विरोध जताया। 
विज्ञापन

 


गौरतलब है कि तीन जनवरी शुक्रवार को पाकिस्तान में स्थानीय लोगों ने गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के मुख्य प्रवेश द्वार पर खूब पत्थर बरसाए थे। मुख्य गेट के बाहर खड़े होकर गुरुद्वारा साहिब के भीतर भी पत्थर फेंके गए। साथ ही गुरुद्वारा ननकाना साहिब का नाम बदलने की धमकियां भी दी गईं। विवाद दो महीने पहले सिख लड़की जगजीत कौर का धर्म परिवर्तन करवाकर मुसलमान युवक से शादी करवाने से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, गुरुद्वारा ननकाना साहिब में तोड़फोड़ की घटना के मुख्य आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पाक पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इमरान के खिलाफ सख्त आतंक रोधी कानून की गैर जमानती धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। 


पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री मीडिया प्रवक्ता अजहर मासवानी ने ट्वीट पर बताया कि इमरान को रविवार रात को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ ननकाना साहिब थाने में 7 एटीए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मासवानी ने सलाखों के पीछे खड़े इमरान की तस्वीर भी इस ट्वीट के साथ साझा की। 7 एटीए आतंकवाद रोधी कानून के अंतर्गत एक गैर जमानती धारा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed