फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA on Indians lured by fake job scheme in Cambodia: Rescued 250 Indians, 75 of which in last three months

MEA: कंबोडिया में नौकरी के नाम पर ठगी मामले में बचाए गए अब तक 250 भारतीय, विदेश मंत्रालय की हालात पर नजर

Sat, 30 Mar 2024 08:48 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 30 Mar 2024 08:48 PM IST
सार

कंबोडिया में नौकरी के नाम पर ठगी को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि कंबोडिया में भारतीय दूतावास उन भारतीय नागरिकों की शिकायतों का तुरंत जवाब दे रहा है, जो ठगी का शिकार हुए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि ऐसे घोटालों के बारे में विदेश मंत्रालय और कंबोडिया में भारतीय दूतावास द्वारा भारतीयों को कई सलाह जारी की गई हैं।

विज्ञापन
MEA on Indians lured by fake job scheme in Cambodia: Rescued 250 Indians, 75 of which in last three months
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

कंबोडिया में नौकरी के नाम पर ठगी को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि कंबोडिया में भारतीय दूतावास उन भारतीय नागरिकों की शिकायतों का तुरंत जवाब दे रहा है, जिन्हें नौकरी देने के नाम पर अवैध साइबर काम करने के लिए मजबूर किया गया था। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने लगभग 250 भारतीयों को बचाकर वापस लाया जा चुका है। हमारी हालात पर पूरी नजर है। 
विज्ञापन


भारतीय नागरिकों की मदद के लिए प्रतिबद्ध- जयसवाल
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि ऐसे घोटालों के बारे में विदेश मंत्रालय और कंबोडिया में भारतीय दूतावास द्वारा भारतीयों को कई सलाह जारी की गई हैं। रणधीर जयसवाल ने कहा कि विदेश मंत्रालय उन सभी भारतीय नागरिकों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो मंत्रालय का समर्थन चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे इन धोखाधड़ी योजनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों पर नकेल कसने के लिए भारत में एजेंसियों के साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


अरुणाचल पर चीन के दावों से फर्क नहीं पड़ता- जयसवाल
इस बीच, गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा था कि अरुणाचल प्रदेश के मामले पर हमारी स्थिति स्पष्ट है। हमने इस संबंध में बयान भी जारी किए हैं। चीन जितनी बार चाहे अपने निराधार दावों को दोहरा सकता है। उनके बार-बार बोलने से ऐसा तो है नहीं कि वास्तविक स्थिति बदल जाए। उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस के सामने हमने मुद्दे को हटाया है- रणधीर जयसवाल
वहीं, गुरुवार को रूसी सेना में भारतीयों के शामिल होने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा था कि हम लगातार रूसी अधिकारियों के संपर्क में हैं। हमने मामले को उनके सामने दृढ़ता से उठाया है कि हमारे नागरिकों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए और छुट्टी दे दी जाए। अब तक दो लोगों की मौत हुई है, जिनके शव भारत आ गए हैं। इसी बीच, विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि मंत्रालय में वर्तमान में निदेशक सीता राम मीणा को नाइजर गणराज्य में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed