{"_id":"582e48c84f1c1b7b38900b7b","slug":"mea-no-information-about-sartaj-aziz-visit-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीज के भारत दौरे के बारे में विदेश मंत्रालय को नहीं जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अजीज के भारत दौरे के बारे में विदेश मंत्रालय को नहीं जानकारी
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Fri, 18 Nov 2016 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमृतसर में 3 और 4 दिसंबर को होने वाले हार्ट ऑफ एशिया (एचओए) सम्मेलन में पाकिस्तान के हिस्सा लेने के बारे में अभी तक पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के एक शीर्ष सहयोगी ने कहा था कि वह सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, ‘एचओए सम्मेलन में पाकिस्तान की भागीदारी के बारे में हमें अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।’ उनसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज के उस बयान के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अफगानिस्तान पर होने वाले सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वह भारत जाएंगे।
विज्ञापन
अजीज ने कहा था कि यह दौरा भारत-पाक तनाव को खत्म करने के लिए अच्छा अवसर साबित हो सकता है। सनद रहे कि पिछले वर्ष दिसंबर में एचओए की बैठक का आयोजन पाकिस्तान ने किया था और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इसमें शामिल हुईं थीं, जिसमें बाद उनकी अजीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई थी।
विज्ञापन
दोनों ने पक्षों ने व्यापक द्विपक्षीय वार्ता (सीबीडी) को बहाल करने की घोषणा की थी, जो आतंकवादी हमले के कारण कभी हो नहीं पाई। भारत ने हाल हमें इस्लामाबाद में होने वाले दक्षेस शिखर सम्मेलन का बहिष्कार किया थ्रा।