{"_id":"66f9f83efeaf860c51042084","slug":"mea-lauds-hadr-operations-in-first-100-days-of-modi-government-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Modi Govt: 'भारत विश्वबंधु, दुनिया का मित्र', विदेश मंत्रालय ने पहले 100 दिनों में एचएडीआर अभियानों को सराहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Modi Govt: 'भारत विश्वबंधु, दुनिया का मित्र', विदेश मंत्रालय ने पहले 100 दिनों में एचएडीआर अभियानों को सराहा
Mon, 30 Sep 2024 06:30 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 30 Sep 2024 06:30 AM IST
सार
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जायसवाल ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'भारत- विश्वबंधु, दुनिया का मित्र। मानवीय स्थितियों के दौरान मदद का हाथ बढ़ाना। सरकार के पहले 100 दिनों में भारत के मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियानों पर एक नजर डालें।'
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (वीडियो ग्रैब)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रविवार को संकट के समय में विभिन्न देशों को सहायता प्रदान करने के भारत के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के पहले 100 दिनों में मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियानों की सराहना की। इस दौरान जायसवाल ने भारत को विश्वबंधु और दुनिया का मित्र बताया।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जायसवाल ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'भारत- विश्वबंधु, दुनिया का मित्र। मानवीय स्थितियों के दौरान मदद का हाथ बढ़ाना। सरकार के पहले 100 दिनों में भारत के मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियानों पर एक नजर डालें।'
विज्ञापन
जायसवाल ने एक्स पर की गई अपनी पोस्ट में एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने सरकार के पहले 100 दिनों के दौरान भारत के एचएडीआर अभियानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
जायसवाल ने कहा, मोदी सरकार के पहले 100 दिनों में मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियानों के तहत विभिन्न देशों को सहायता दी जा चुकी हैं, इनमें कुवैत, पापुआ न्यू गिनी, हैती, अल साल्वाडोर, सीरिया, यूक्रेन, चाड, लाओ पीडीआर, मलावी, म्यांमार, नामीबिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, वियतनाम, जाम्बिया और जिम्बाब्वे आदि शामिल हैं। जायसवाल ने साझा की गई वीडियो में यह भी बताया कि इन देशों को कब और किस संदर्भ में सहायता दी गई है।
बता दें कि भारत प्रभावित देशों को एचएडीआर प्रदान करने वाले पहले उत्तरदाताओं में से रहा है। 'ऑपरेशन सद्भाव' भारत की दीर्घकालिक 'एक्ट ईस्ट नीति' के अनुरूप, आसियान क्षेत्र में एचएडीआर में योगदान देने के व्यापक प्रयास का प्रतीक है।