फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA India will organize a special virtual summit from January 12 more than 120 countries will be invited

MEA: 12 जनवरी से विशेष वर्चुअल शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत, 120 से ज्यादा देशों को किया जाएगा आमंत्रित

Fri, 06 Jan 2023 04:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 06 Jan 2023 04:26 PM IST
सार

विदेश सचिव ने कहा, यह सम्मेलन वैश्विक दक्षिण (ग्लोबल साउथ) के देशों को एक साथ लाने और उनके दृष्टिकोण और मुद्दों को एक मंच पर साझा करने की परिकल्पना करता है।  इस 'द वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट' के लिए 120 से अधिक देशों को आमंत्रित किया जा रहा है।

विज्ञापन
MEA India will organize a special virtual summit from January 12 more than 120 countries will be invited
विनय मोहन क्वात्रा, विदेश सचिव - फोटो : एएनआई

विस्तार

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने शुक्रवार को कहा कि भारत 12 और 13 जनवरी को एक विशेष वर्चुअल शिखर सम्मेलन का आयोजित करेगा। इस शिखर सम्मेलन को 'द वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट' कहा जाएगा, जिसका विषय 'एकता की आवाज, एकता का उद्देश्य' है। 

विज्ञापन

12 और 13 जनवरी को विशेष वर्चुअल शिखर सम्मेलन
क्वात्रा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, इस वर्ष भारत द्वारा शुरू की जाने वाली एक नई और अनूठी पहल की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। हम 12 और 13 जनवरी 2023 को एक विशेष वर्चुअल शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे। इस शिखर सम्मेलन को 'द वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट' कहा जाएगा, जिसका विषय 'एकता की आवाज, एकता की उद्देश्य' है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

120 से ज्यादा देशों को किया जाएगा सम्मेलन में आमंत्रित
विदेश सचिव ने कहा, यह सम्मेलन वैश्विक दक्षिण (ग्लोबल साउथ) के देशों को एक साथ लाने और उनके दृष्टिकोण और मुद्दों को एक मंच पर साझा करने की परिकल्पना करता है।  इस 'द वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट' के लिए 120 से अधिक देशों को आमंत्रित किया जा रहा है।
 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे दो सत्रों की मेजबानी
उन्होंने आगे कहा, यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' विजन से प्रेरित है। यह भारत के 'वसुधैव कुटुम्बकम' के दर्शन पर भी आधारित है। विदेश सचिव ने कहा कि 10 से 20 देश एक सत्र का हिस्सा होंगे और दो प्रमुख सत्रों की मेजबानी प्रधानमंत्री करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed