{"_id":"5d1fbf228ebc3e3c9d00f346","slug":"mdmk-chief-vaiko-guilty-in-treason-sentenced-to-one-year-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएमके प्रमुख वायको देशद्रोह मामले में दोषी करार ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एमडीएमके प्रमुख वायको देशद्रोह मामले में दोषी करार
Sat, 06 Jul 2019 07:14 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, चेन्नई
वर्ल्ड डेस्क, चेन्नई
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 06 Jul 2019 07:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा चुनाव में तमिलनाडु से उम्मीदवार एमडीएमके प्रमुख वायको शुक्रवार को देशद्रोह के मामले में दोषी करार दिए गए। 2009 के इस मामले में विशेष कोर्ट के जज जे शांति ने वायको को एक साल की साधारण जेल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
वायको पर आरोप है कि उन्होंने सरकार के खिलाफ लोगों को भड़काने वाला भाषण दिया था। कोर्ट ने वायको को सजा के खिलाफ अपील करने के लिए एक माह का वक्त दिया है। डीएमके ने अपने सहयोगी एमडीएमके को राज्यसभा चुनाव में एक सीट दी है।
विज्ञापन
वायको ने 15 जुलाई 2009 को अपनी किताब ‘आई अक्यूज’ के तमिल संस्करण के विमोचन समारोह में श्रीलंका के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोला था जिसे कारण उन पर देशद्रोह का मामला बना था।
विज्ञापन
वायको ने सजा सुनाए जाने पर कहा कि अगर तमिल लोगों की हत्या पर बोलने में सजा होती है तो वह ऐसी सजा का स्वागत करते हैं और एक साल की सजा को स्वीकार करते हैं। वायको के मुताबिक, इस किताब में उनके द्वारा तमिल लोगों के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्रों का संकलन है।