फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MDL will acquire majority stake in Colombo Dockyard Rs 452 crore first international acquisition

MDL: पहला अंतरराष्ट्रीय अधिग्रहण करेगी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, समुद्र में बढ़ेगी भारत की ताकत

Sat, 28 Jun 2025 11:03 PM IST
निर्मल कांत एजेंसी, मुंबई/नई दिल्ली।
एजेंसी, मुंबई/नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 28 Jun 2025 11:03 PM IST
सार

MDL: भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) श्रीलंका की कोलंबो डॉकयार्ड पीएलसी में 51% हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। करीब 452 करोड़ रुपये के इस सौदे से जहां एमडीएल को वैश्विक जहाज निर्माण उद्योग में कदम रखने का अवसर मिलेगा, वहीं हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक मौजूदगी मजबूत होगी। यह एमडीएल का पहला अंतरराष्ट्रीय अधिग्रहण है, जिसे कंपनी ने 'सिर्फ सौदा नहीं, बल्कि एक वैश्विक प्रवेश द्वार'बताया है।

विज्ञापन
MDL will acquire majority stake in Colombo Dockyard Rs 452 crore first international acquisition
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का पहला अंतरराष्ट्रीय अधिग्रहण - फोटो : एक्स/मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स

विस्तार

रक्षा क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) श्रीलंका की कोलंबो डॉकयार्ड पीएलसी में 5.29 करोड़ डॉलर (लगभग 452 करोड़ रुपये) के सौदे में नियंत्रक हिस्सेदारी हासिल करेगी। इस सौदे का उद्देश्य जहाज निर्माण और मरम्मत में एमडीएल की स्थिति को बढ़ाना, तालमेल को खोलना और बाजार पहुंच का विस्तार करना है।
विज्ञापन


एमडीएल का यह पहला अंतरराष्ट्रीय उद्यम है। यह इसे एक घरेलू जहाज निर्माता से वैश्विक समुद्री उद्यमी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है। एमडीएल की ओर से एक बयान में कहा गया है कि कोलंबो बंदरगाह में स्थित कोलंबो डॉकयार्ड पीएलसी (सीडीपीएलसी) हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर)में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। यह एक महत्वपूर्ण समुद्री गलियारा है। इस अधिग्रहण से आईओआर में न सिर्फ एमडीएल की उपस्थिति मजबूत होगी, बल्कि वैश्विक जहाज निर्माण और समुद्री इंजीनियरिंग क्षेत्र में उसकी दावेदारी बढ़ेगी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अब 69 हवाई अड्डों पर खतरे से निपटना होगा और आसान, CISF को अलर्ट करेगा नया डिजिटल सुरक्षा मॉडल
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इस सौदे की जानकारी दी है। बताया है कि कोलंबो डॉकयार्ड में 51 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण से संबंधित यह लेनदेन छह महीने के भीतर पूरा हो जाएगा। इसके बाद श्रीलंकाई जहाज निर्माता कंपनी एमडीएल का हिस्सा बन जाएगी। एमडीएल युद्धपोत और पनडुब्बियां भी बनाती है और इस सौदे से भारत को हिंद महासागर के इस द्विपक्षीय देश में रणनीतिक पैर जमाने में मदद मिलेगी। कोलंबो डॉकयार्ड श्रीलंका की सबसे बड़ी जहाज निर्माता कंपनी है।

सिर्फ सौदा नहीं, प्रवेश द्वार
एमडीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कैप्टन जगमोहन ने कहा कि यह सिर्फ एक अधिग्रहण नहीं है, यह एक प्रवेश द्वार है। कंपनी का यह पहला अंतरराष्ट्रीय प्रयास है जो घरेलू कंपनी को वैश्विक जहाज निर्माण उद्यम में बदलने की हमारी महत्वाकांक्षा को दर्शाता है। यह कदम एमडीएल को दक्षिण एशिया में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित करेगा और वैश्विक शिपयार्ड के रूप में हमारे उभरने की नींव रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed