फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MD drug its raw materials of Rs 1814 crore seized from Bhopal factory gujarat ats ncb joint operation

Drugs: भोपाल की फैक्ट्री से 1814 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स जब्त, गुजरात एटीएस और एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई

Sun, 06 Oct 2024 02:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 06 Oct 2024 02:39 PM IST
सार

हर्ष सिंघवी ने कहा कि 'यह उपलब्धि ड्रग तस्करी और इसके दुरुपयोग से निपटने में हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अथक प्रयासों को दर्शाती है। हमारे समाज के स्वास्थ्य और सुरक्षा की रक्षा में उनके सहयोगात्मक प्रयास महत्वपूर्ण हैं।'

विज्ञापन
MD drug its raw materials of Rs 1814 crore seized from Bhopal factory gujarat ats ncb joint operation
ड्रग्स - फोटो : संवाद

विस्तार

भोपाल की एक फैक्ट्री से 1,814 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग और उसका कच्चा माल जब्त किया गया है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी। दरअसल गुजरात एटीएस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) दिल्ली ने संयुक्त अभियान चलाकर ड्रग्स की इस खेप को जब्त किया है। 
विज्ञापन


गुजरात के गृह मंत्री ने की तारीफ
हर्ष सिंघवी ने बताया कि 'ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में बड़ी जीत के लिए गुजरात एटीएस और एनसीबी, दिल्ली को बधाई! हाल ही में, उन्होंने भोपाल की एक फैक्ट्री पर छापा मारा और एमडी और एमडी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की, जिसकी कुल कीमत 1814 करोड़ रुपये है! यह उपलब्धि ड्रग तस्करी और इसके दुरुपयोग से निपटने में हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अथक प्रयासों को दर्शाती है। हमारे समाज के स्वास्थ्य और सुरक्षा की रक्षा में उनके सहयोगात्मक प्रयास महत्वपूर्ण हैं।'
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने जब्त की थी पांच हजार करोड़ की ड्रग्स
बीते दिनों दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी में 5000 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की थी। जांच में पता चला है कि यह ड्रग्स यूके से भारत भेजा गया था। दिल्ली पुलिस ने एक अंतरर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर चार मादक पदार्थ तस्करों तुषार गोयल, भरत कुमार जैन, औरंगजेब सिद्दीकी और हिमांशु कुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी तुषार गोयल के दिल्ली के महिपालपुर स्थित गोदाम से 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना बरामद की है। मादक पदार्थों की ये खेप विदेश से महाराष्ट्र के किसी बंदरगाह पर आई। अंतरर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद मदाक पदार्थों की इस खेप की कीमत 2000 से 5000 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed