फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MCP said- ordinance on triple talaq is not aimed for betterment of muslim women

माकपा ने कहा- तीन तलाक पर अध्यादेश का मकसद मुस्लिम महिलाओं का कल्याण नहीं

Thu, 20 Sep 2018 02:21 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Thu, 20 Sep 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
MCP said- ordinance on triple talaq is not aimed for betterment of muslim women
तीन तलाक

माकपा ने कहा है कि तीन तलाक पर अध्यादेश लाने के पीछे केन्द्र सरकार का मकसद मुस्लिम महिलाओं का कल्याण करना नहीं है बल्कि सत्तारूढ़ दल के कुछ निहित उद्देश्यों की पूर्ति के लिये यह अध्यादेश लागू किया है। 

विज्ञापन


माकपा पोलित ब्यूरो द्वारा गुरुवार को जारी एक बयान में पार्टी ने कहा कि तीन तलाक विधेयक राज्यसभा में लंबित है और अभी इस पर न सिर्फ चर्चा होना बाकी है बल्कि इस पर प्रवर समिति का प्रतिवेदन भी आना शेष है। 
विज्ञापन


पोलित ब्यूरो ने अध्यादेश लाए जाने को अलोकतांत्रिक फैसला बताते हुये कहा कि सरकार ने संसद को दरकिनार कर यह पहल की है। पार्टी ने इसे व्यर्थ की पहल बताते हुये कहा कि सरकार द्वारा अध्यादेश लाने से, प्रभावित मुस्लिम महिलाओं का हित संरक्षण करने में कोई मदद नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने कहा कि तीन तलाक विधेयक में कई अन्य खामियां हैं जिन पर संसद की मंजूरी मिलना अभी शेष है। अध्यादेश सत्तारूढ़ दल के राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिये पेश किया गया है इसलिये यह स्वीकार्य नहीं है। 
 (इनपुट-भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed