फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MCD Results Double engine government came to Delhi Arvind Kejriwal also won MCD after assembly

MCD Results: दिल्ली में आ गई डबल इंजन की सरकार, विधानसभा के बाद एमसीडी भी जीत गए अरविंद केजरीवाल

Wed, 07 Dec 2022 08:19 PM IST
Shashidhar Pathak शशिधर पाठक
Updated Wed, 07 Dec 2022 08:19 PM IST
सार

एमसीडी चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल एक टीवी समाचार चैनेल पर आए थे। उन्होंने कहा था कि भाजपा ने चक्रव्यूह तैयार किया है, लेकिन वे आधुनिक जमाने के अभिमन्यु हैं। उन्हें भाजपा के चक्रव्यूह से बाहर निकलना आता है। वह निकल आएंगे।

विज्ञापन
MCD Results Double engine government came to Delhi Arvind Kejriwal also won MCD after assembly
Delhi MCD Election - फोटो : एएनआई

विस्तार

आखिरकार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की 'डबल इंजन' की सरकार आ गई है। भाजपा और कांग्रेस से नगर निगम की सीटें हथियाकर आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों के साथ एमसीडी और मेयर की सीट ले ली है। इस यात्रा में भाजपा को जहां 59 सीटों का नुकसान हुआ, वहीं कांग्रेस को भी 13 सीटें कम मिली। दोनों को क्रमश: 104 और नौ सीटों पर संतोष करना पड़ा। अब आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सरकार चलाएंगे और आम आदमी पार्टी का मेयर दिल्ली नगर निगम को चमकाएगा। आप के दावे को देखें तो अब न भ्रष्टाचार होगा और न कूड़े का पहाड़ रहेगा।

विज्ञापन


एमसीडी के नतीजे ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री गोपाल राय के हौसले बुलंद कर दिए हैं। हालांकि, मनीष सिसोदिया के पटपड़गंज विधानसभा में कुल चार नगर निगम की सीटें आती हैं। इनमें तीन पर उनकी पार्टी हार गई है। इस क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को केवल एक सीट मिली है। तीन पर भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं। भाजपा के नेता रवि नेगी, यशपाल कैंतुरा चुनाव जीत गए हैं। खैर, एमसीडी में जीत से गदगद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आगे के राज को चलाने के लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को वोट न देने वाले मतदाताओं से भी सहयोग मांग लिया है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार का किला ढहने लगा है: अमित मालवीय
एमसीडी के नतीजे आ गए, लेकिन भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने पार्टी के 15 साल का राज खत्म होने पर बड़ी दिलचस्प प्रतिक्रिया दी है। मालवीय ने कहा है कि आम आदमी पार्टी का भ्रष्टाचार का किला ढहने लगा है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि जिन लोगों को अरविंद केजरीवाल ने कट्टर ईमानदार का सर्टिफिकेट दिया, उन सबको दिल्ली ने करारी हार दी। अमित मालवीय यह तंज मनीष सिसोदिया को लेकर कस रहे हैं। सिसोदिया को भाजपा ने दिल्ली शराब घोटाले में जमकर घेरने का प्रयास किया था और उनके क्षेत्र में चार में से केवल एक ही सीट पर आम आदमी पार्टी को सफलता मिली है। अमित मालवीय के इस ट्वीट पर कई दिलचस्प प्रतिक्रियाएं हैं। आम आदमी पार्टी की इस जीत यात्रा में एक दिलचस्प पक्ष और है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर जीत का जश्न मनाया। इस जश्न में दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारा गाए गाना .....हीं हीं हीं हंस दिहिन रिंकिया के पापा, पर डांस कर रहे थे। यह सीधा भाजपा को जश्न के बहाने चिढ़ाने जैसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए! कैसे जीती आप और देखती रह गई भाजपा?
डा. बिनोद बिहारी एमसीडी में आम आदमी की जीत पर गजब की टिप्पणी कर रहे हैं। वह कहते हैं कि भाजपा प्रचार के तौर तरीके को जिस स्कूल से पढ़कर आई है, लग रहा है उसको आम आदमी पार्टी के सरकार के समय में खोला गया था। डॉ. साहब कहते हैं कि पुराने ढर्रे पर भ्रष्टाचार के आरोप और सांप्रदायिकता का मुद्दा बनाकर गंजो (मतदाताओं) को कंघी बेच रही थी, जबकि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुद्दों को उठाकर सपने दिखाया और गंजों को हेयर कट दे दिया है। आप के सांसद संजय सिंह इसके लिए भाजपा की नकारात्मक राजनीति को जिम्मेदार ठहराते हैं। आप के सौरभ भारद्वाज का भी मानना है कि आम आदमी पार्टी की सकारात्मक राजनीति ने नकारातमक राजनीति से एमसीडी को विजय दिलाई है।

आधुनिक अभिमन्यु केजरीवाल निकल आए चक्रव्यूह से बाहर
एमसीडी चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल एक टीवी समाचार चैनेल पर आए थे। उन्होंने कहा था कि भाजपा ने चक्रव्यूह तैयार किया है, लेकिन वे आधुनिक जमाने के अभिमन्यु हैं। उन्हें भाजपा के चक्रव्यूह से बाहर निकलना आता है। वह निकल आएंगे। बताते चलें कि अरविंद केजरीवाल इससे पहले अपने सहयोगी मनीष सिसोदिया के साथ गुजरात विधानसभा के चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। उन्होंने हिमाचल विधानसभा चुनाव में भी दांव अजमाने की सोची थी, लेकिन आखिरी समय में फैसला बदल दिया। केवल गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला किया।


गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार पर नजर रखने वाले सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने गुजरात में सरकार विरोधी लहर खड़ी करनी शुरू कर दी थी। केंद्रीय सचिवालय के कुछ बड़े अफसर भी गुजरात में काम कर चुके हैं। बताते हैं कि आम आदमी पार्टी के प्रचार के रंग ढंग ने भाजपा के रणनीतिकारों में जरूर घबराहट पैदा की होगी। इस बीच दिल्ली नगर निगम के चुनाव घोषित हो गए। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यहां समझदारी दिखाई। उपमुख्यमंत्री के साथ अपने राज्य दिल्ली में आ गए। यहीं चुनाव प्रचार में डट गए और नतीजा सामने है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed