{"_id":"638df2ac9c830a711c38f397","slug":"mcd-election-2022-delhi-congress-president-claims-exit-polls-will-prove-to-be-false-will-win-more-than-60-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD Election: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का दावा- झूठे साबित होंगे सारे एक्जिट पोल, 60 से ज्यादा सीटें जीतेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MCD Election: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का दावा- झूठे साबित होंगे सारे एक्जिट पोल, 60 से ज्यादा सीटें जीतेंगे
Mon, 05 Dec 2022 07:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 05 Dec 2022 07:01 PM IST
सार
चौधरी अनिल कुमार ने अमर उजाला से बातचीत में दावा किया कि कांग्रेस अपने आंतरिक सर्वे में 60 से ज्यादा सीटों पर अच्छी जीत दर्ज करती हुई दिखाई पड़ी है।
विज्ञापन
MCD चुनाव एग्जिट पोल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने एमसीडी चुनाव को लेकर दिखाए जा रहे एक्जिट पोल को आधारहीन बताया है। उन्होंने कहा है कि इस तरह के एक्जिट पोल हर चुनाव के बाद दिखाए जाते हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर असली चुनाव परिणाम आने के बाद गलत साबित होते हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस एमसीडी चुनाव में 60 से 70 सीटें जीतने में कामयाब रहेगी।
विज्ञापन
चौधरी अनिल कुमार ने अमर उजाला से बातचीत में दावा किया कि कांग्रेस अपने आंतरिक सर्वे में 60 से ज्यादा सीटों पर अच्छी जीत दर्ज करती हुई दिखाई पड़ी है। ऐसे में वे अपने कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर मिले सर्वे पर ज्यादा विश्वास करेंगे और उन बाहरी एजेंसियों के एक्जिट पोल को सही नहीं मानते जो सरकार के दबाव में सच्चाई से अलग चुनाव परिणाम दिखाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दलित, मुसलमान और पूर्वांचली मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए कई ठोस काम किए हैं और इस कारण समाज के विभिन्न वर्गों में उसका असर बढ़ा है। इसका सीधाा असर चुनाव परिणामों पर दिखेगा और कांग्रेस बेहतर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के सर्वे पर बहुत भरोसा नहीं किया जा सकता और वे सात दिसंबर तक का इंतजार करना बेहतर संमझेंगे जब असली चुनाव परिणाम आएंगे।
विज्ञापन