{"_id":"5a0c97ce4f1c1bd1538bd514","slug":"mca-disqualifies-seemanto-roy-as-sahara-housingfina-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारा हाउसिंग निदेशक पद से सीमांतो रॉय अयोग्य करार, फाइनेंशियल रिजल्ट फाइल न करने का था आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सहारा हाउसिंग निदेशक पद से सीमांतो रॉय अयोग्य करार, फाइनेंशियल रिजल्ट फाइल न करने का था आरोप
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Nov 2017 03:30 AM IST
विज्ञापन
Seemanto Roy
- फोटो : india today
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने सहारा हाउसिंग फिन कॉरपोरेशन के निदेशक सीमांतो रॉय को अयोग्य करार दिया है। आरोप है कि कंपनी ने बीते तीन वर्षों से लगातार फाइनेंशियल रिजल्ट फाइल नहीं किया है।
विज्ञापन
बता दें कि सीमांतो रॉय सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय के बेटे हैं। सहारा हाउसिंग फिन कॉरपोरेशन आवासीय क्षेत्र में वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी ने बताया कि उसे इस कार्रवाई की सूचना मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रकाशित एक अधिसूचना से मिली है।
विज्ञापन
पढ़ें- एंबी वैली की नीलामी में बाधा डाली तो होगी जेल: सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन
अधिसूचना के मुताबिक, लगातार तीन वर्षों से वित्तीय परिणाम और वार्षिक रिपोर्ट फाइल नहीं करने की वजह से कंपनी के निदेशकों को अयोग्य करार दिया गया है। वहीं सहारा हाउसिंग फिन कॉरपोरेशन ने भी कहा है कि कंपनी अधिनियम-2013 का पालन करने में विफल रहने की वजह से हमारे एक निदेशक सीमांतो रॉय को अयोग्य करार दिया गया है।
सहारा हाउसिंग फिन कॉरपोरेशन की वेबसाइट के मुताबिक, सीमांतो उसके गैर कार्यकारी निदेशक थे। उनके अलावा कंपनी के एक गैर कार्यकारी निदेशक तथा दो स्वतंत्र निदेशक भी थे। हालांकि कार्यकारी निदेशक का नाम कंपनी की वेबसाइट पर नहीं शो कर रहा था।