फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MBBS, BDS seats to be reserved for children of Covid warriors under central pool

केंद्र सरकार के कोटे से एमबीबीएस की पांच सीटें कोरोना योद्धाओं के बच्चों के लिए आरक्षित

Thu, 19 Nov 2020 01:45 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 19 Nov 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
MBBS, BDS seats to be reserved for children of Covid warriors under central pool
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन - फोटो : ANI

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए सेंट्रल पूल के तहत एमबीबीएस/बीडीएस सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन और नामांकन के दिशा-निर्देशों में एक नई श्रेणी का एलान किया है। इस श्रेणी को 'वार्ड्स ऑफ कोविड वॉरियर्स' नाम दिया गया है। सेंट्रल पूल के तहत आने वाली सीटों पर इस श्रेणी के जरिए उन उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा, जिनके माता-पिता की मौत कोरोना मरीजों के इलाज के दौरान हुई। 

विज्ञापन

 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, 'यह उन सभी कोरोना वॉरियर्स के बलिदान का सम्मान करेगा, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा की। कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले कोरोना वॉरियर्स के बच्चों के लिए सेंट्रल पूल के तहत सीटें आरक्षित होंगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य कोरोना वॉरियर्स द्वारा मरीजों के उपचार और प्रबंधन में किए गए महान योगदान को सम्मानित करना है। वर्ष 2020-21 के लिए इस श्रेणी के तहत पांच केंद्रीय पूल एमबीबीएस सीटें आरक्षित की गई हैं। 

हर्षवर्धन ने कहा, '90 से लेकर 99 फीसदी तक कोरोना से सिर्फ सावधानी बरतते हुए बचा जा सकता है। आप इस घातक वायरस से छोटी सावधानियां बरतते हुए खुद को सुरक्षित रख सकते हैं, जैसे अच्छी गुणवत्ता वाला मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और हाथ से सफाई का ध्यान रखना।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed