फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mayawati herself will decide on coalition in three states from Congress

कांग्रेस से तीन राज्यों में गठबंधन पर मायावती खुद लेंगी फैसला, रणनीति के तहत होगा काम

Sun, 22 Jul 2018 02:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Jul 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
Mayawati herself will decide on coalition in three states from Congress

तीन राज्यों में  कांग्रेस और बसपा का गठबंधन अभी तय नहीं हुआ। इसके बावजूद बसपा सुप्रीमो मायावती ने तीन राज्यों  के कॉडीनेडर, जिलाध्यक्षों, सांसद और विद्यायकों   को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए कह दिया है।  दिल्ली स्थित निवास पर हुई बैठक में मायावती ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की और गठबंधन पर बात करने के लिए केवल खुद को अधिकृत किया है।

विज्ञापन

             
बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष ने दिल्ली केत्यागराज मार्ग स्थिति अपने निवास पर बैठक में कहा कि गठबंधन पर बात बनती है तो इसकी सूचना दे दी जाएगी। लेकिन फिलहाल पार्टी को अपने स्तर से चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए।             
विज्ञापन


राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के जिलाध्यक्षों, कॉडीनेटर, प्रभारी, विधायकों और सांसदों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं कि तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से गठबंधन की सूरत में पार्टी तय रणनीति के तहत काम करे। तीन राज्यों के नेता केवल संगठन की बात करेंगे और पार्टी की नीतियों के अनुसार काम करेंगे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

         
तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद होने वाले लोकसभा के चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने अपनी रणनीति में फेरबदल किया है। इसके अलावा पार्टी से सीधे जुड़ने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुहिम चलाने के लिए कहा गया।
वैसे पिछले एक साल से मायावती को अपने दलित और गैर दलित समर्थकों से सीधा संवाद विकसित कर रही है। राजनैतिक जमीन खंगालने के लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ में अजित जोगी और मध्यप्रदेश में कमलनाथ के साथ भी मुलाकात की थी      

      
इसके अलावा मीडिया से दूरी बनाकर रखने वाली मायावती ने पार्टी को नए संचार साधनों से जोडने की कवायद कर रही है। उनकी आज की बैठक को मीडिया में लाकर जिस तरह से बात की गई उसे मायावती की बदलती रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।             

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed