फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mayawati attack on bjp on the point of cow saving

'गोरक्षा के नाम पर दलितों और महिलाओं के पीछे गुंडे छोड़ रही है भाजपा'

Wed, 27 Jul 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Jul 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
mayawati attack on bjp on the point of cow saving

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और कांग्रेस ने गोरक्षा के नाम पर दो मुस्लिम महिलाओं की पिटाई की घटना पर राज्यसभा में जमकर हंगामा किया। बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बसपा प्रमुख मायावती ने उपसभापति से कहा कि गुजरात में गोरक्षा के बहाने दलितों के अत्याचार के बाद मध्य प्रदेश में दो महिलाओं को प्रताड़ित किया गया है।

विज्ञापन


मंदसौर रेलवे स्टेशन पर हुई इस घटना पर गंभीर नाराजगी जताते हुए मायावती ने कहा कि कथित गोरक्षकों ने पुलिस की मौजूदगी में महिला की पीटाई की। एक तरफ तो भाजपा बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा की बात करती है और दूसरी तरफ गुंडों को उनके पीछे छोड़ देती है। गौरतलब है कि गुजरात और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है।
विज्ञापन


मायावती ने संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को उनके धर्म की महिला पर हुए प्रहार पर बयान देने की चुनौती भी दी। कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाय पर चर्चा और मन की बात करते हैं, लेकिन गोरक्षा के नाम पर दलितों पर हो रहे अत्याचार के मामलों में उन्होंने चुप्पी साध रखी है। बयान खत्म होने के बाद बसपा और कांग्रेस के सांसद सभापति की कुर्सी के पास पहुंच कर सरकार विरोधी नारे लगाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला

mayawati attack on bjp on the point of cow saving

मध्य प्रदेश के मंदसौर में बीफ के शक में दो मुस्लिम महिलाओं सलमा और शमीम के साथ मारपीट की गई। ये दोनों महिलाएं रतलाम जिले के जावरा से 30 किलो मांस लेकर मंदसौर रेलवे स्टेशन पहुंची थीं तभी कुछ महिलाओं ने उनके साथ मारपीट की। मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच बचाव का प्रयास किया लेकिन वह महिलाओं को पिटने से नहीं बचा सकी।

बाद में जांच में पता चला कि मांस भैंसे का था। जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार दोपहर की है। गौ माता की जय के नारे लगाने वाले कुछ लोगों ने इन दोनों महिलाओं की पिटाई कर दी। स्टेशन पर मौजूद अन्य लोगों ने इसका वीडियो बनाकर स्थानीय स्तर पर अपलोड कर दिया। वीडियो में पुलिस भी दिखाई दे रही है, लेकिन वह मारपीट को रोक नहीं सकी। 

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा, पुलिस कस्टडी में नहीं हुई पिटाई
प्रध्य प्रदेश के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस बात से इनकार किया कि महिला यात्रियों ने पुलिस कस्टडी में दो महिलाओं की पिटाई की है। उन्होंने कहा कि झगड़े के दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन दोनों महिलाओं को बचाया। अगर उन दो महिलाओं ने किसी आपत्तिजनक बात की शिकायत की होती तो हम जांच करवाते और सुनिश्चित करते कि दोषियों को सजा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed