{"_id":"5804a0ea4f1c1b672c7029ed","slug":"may-rss-teaching-was-basic-core-for-surgical-strike-manohar-parrikar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा मंत्री परिकर बोले- सर्जिकल स्ट्राइक के पीछे संघ की शिक्षा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रक्षा मंत्री परिकर बोले- सर्जिकल स्ट्राइक के पीछे संघ की शिक्षा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 17 Oct 2016 03:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। परिकर ने एक कार्यक्रम के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक के पीछे संघ की बेशिक शिक्षा का योगदान बताया है। परिकर ने कहा 'महात्मा गांधी के गांव से आने वाले प्रधानमंत्री, गोवा से रक्षा मंत्री और सर्जिकल स्ट्राइक... हो सकता है कि आरएसएस की बेसिक शिक्षा की वजह से ऐसा समीकरण बना है।
विज्ञापन
पीओके में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से केंद्र सरकार और उसके नेताओं पर इसका श्रेय लेने के आरोप लगते आ रहे हैं। ऐसे में रक्षा मंत्री का यह बयान सरकार और पार्टी के गले की हड्डी बन सकता है।
विज्ञापन
इससे पहले गोवा में एक कार्यक्रम में परिकर को सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय पीएम मोदी को देते हुए सुना गया था। तमाम विपक्षी दलों ने रक्षा मंत्री के बयान की निंदा की थी। बाद में प्रधानमंत्री को सैनिकों के एक कार्यक्रम में कहना पड़ा था कि परिकर कुछ नहीं बोलते हैं।
विज्ञापन
जानकारों की मानें तो यूपी विधानसभा के चुनाव अब नजदीक हैं, इसी देखते हुए सर्जिकल स्ट्राइक जैसे संवेदनशील मुद्दे पर नेता राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। परिकर के ताजा बयान पर अन्य दलों से प्रतिक्रिया आनी बाकी है।
Manohar Parrikar: Mahatma ke goan se aane wale PM,Goa se Defence Min aur surgical strike,equation was diff,maybe RSS teaching was basic core pic.twitter.com/viDMizWdRu
— ANI (@ANI_news) October 17, 2016