{"_id":"5cd8c885bdec22076019dd64","slug":"may-13-big-news-all-day-long-update-on-amarujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Mon, 13 May 2019 06:59 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 13 May 2019 06:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला से विशेष बातचीत में सचिन पायलट बोले, कांग्रेस की सरकार बनी तो राहुल ही होंगे प्रधानमंत्री
विज्ञापन
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट का कहना है, अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री होंगे। राष्ट्रवाद भाजपा के लिए एक जुमला है, जबकि कांग्रेस के लिए जज्बा।
पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
अब अंतिम चरण की 59 सीटों पर महासंग्राम, यूपी का किला बचाने खुद उतरेंगे पीएम मोदी
अंतिम चरण की 8 राज्यों की 59 सीटों के लिए सभी दलों ने ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ की तर्ज पर कमर कस ली है। भाजपा के सामने जहां पुराना प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। वहीं, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के सामने भाजपा की ताकत घटाकर उसे सत्ता से दूर रखने की। बीते चुनाव की बात करें तो इनमें से प्रभाव वाले छह राज्यों की 37 में से 35 (जदयू की 1 सीट समेत) सीटें जीतकर राजग ने चुनावी बाजी अपने नाम की थी।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर..
आज मध्यप्रदेश के उज्जैन, रतलाम और इंदौर के दौरे पर रहेंगी प्रियंका, बाबा महाकाल के करेंगी दर्शन
प्रियंका गांधी आज उज्जैन, रतलाम और इंदौर के दौरे पर रहेंगी। वह उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगी। प्रियंका अपने इस दौरे में विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं करने वाली हैं। उनके इस दौरे में मुख्यमंत्री कमलनाथ मौजूद रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया है कि प्रियंका सुबह 11.20 बजे पर दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे इंदौर पहुंचेंगी।
पढ़ें पूरी खबर..
पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे अतीक अहमद ने मैदान छोड़ने का किया एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले पूर्व सांसद अतीक अहमद ने मैदान छोड़ने का एलान किया है। मीडिया को जारी पत्र में अतीक ने पेरोल न मिलने को चुनाव मैदान से हटने का कारण बताया है। अतीक अहमद ने यह भी कहा है कि वह किसी भी प्रत्याशी का समर्थन नहीं करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर..
पेमेंट कार्ड के सरल भुगतान से भारतीयों में बढ़ा विदेश घूमने का आकर्षण
विदेश यात्रा पर जाने वाले सैलानियों को वहां की नकदी रखना काफी मुश्किल काम होता है और आप अगर कई देशों की यात्रा पर हैं तो सभी जगह की नकदी रखना संभव नहीं हो सकेगा। साथ ही इनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता रहेगी। ऐसे में पेमेंट और प्रीपेड कार्ड विदेश यात्रा पर जाने वालों के लिए कही भी भुगतान को आसान बनाते हैं और सुरक्षा को लेकर भी परेशानी नहीं होती।
पढ़ें पूरी खबर..