फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mauritius president fakim resigns due to credit card scandal

क्रेडिट कार्ड मामले में मॉरिसस की राष्ट्रपति ने इस्तीफा दिया

Sun, 18 Mar 2018 09:05 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Mar 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
mauritius president fakim resigns due to credit card scandal

मॉरिसस की राष्ट्रपति अमीनाह गुरीब फाकिम ने क्रेडिट कार्ड प्रकरण मामले में शनिवार को इस्तीफा दे दिया। अफ्रीका की एकमात्र महिला राष्ट्राध्यक्ष गुरीब फाकिम पर आरोप है कि उन्होंने एनजीओ द्वारा मुहैया कराए गए बैंक कार्ड का इस्तेमाल अपनी निजी खरीददारी के लिए किया। हालांकि फाकिम ने वित्तिय अनियमित्ताओं के इन आरोपों से इंकार किया है। गौरतलब है कि इसी ऑर्गेनाइजेशन में राष्ट्रपति फाकिम अनपेड डायरेक्टर भी रह चुकी हैं। 

विज्ञापन


पिछले शुक्रवार को प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने ऐलान किया था कि गुरीब फाकिम इस्तीफे को राजी हो गई हैं। इससे पहले उन्होंने त्यागपत्र नहीं देने से इंकार कर दिया था। फाकिम की वकील यूसुफ मोहम्मद ने कहा कि अफ्रीका की एकमात्र महिला राष्ट्रपति फाकिम ने राष्ट्र हित में अपना इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 23 मार्च से प्रभावी माना जाएगा। 
विज्ञापन


हालांकि बुधवार को उन्होंने इस्तीफा देने से इंकार कर दिया था। लेकिन शनिवार को उनके वकील ने ये जानकारी दी कि वह अपना पद छोड़ देंगी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उनके रुख में परिवर्तन के क्या कारण हैं। आपको बता दें कि फाकिम अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक और जीव-विज्ञानी हैं। साथ ही वह केमिस्ट्री की प्रोफेसर भी रह चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन पर लगे आरोपों के बारे में एक स्थानीय अखबार ने हाल ही में खुलासा किया था कि फाकिम ने इटली और दुबई से शॉपिंग के लिए अंतरराष्ट्रीय एनजीओ 'प्लैनेट अर्थ इंस्टीट्यूट' के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया था। फाकिम साल 2015 में मॉरिसस की राष्ट्रपति नियुक्त की गयी थीं। यह अंतरराष्ट्रीय संस्था जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति के जरिये शिक्षा देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed