फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mauritius PM Ramgoolam will soon visit India, Deputy Foreign Minister Hambirajan Narasimhan informed

India-Mauritius: 'जल्द ही भारत आएंगे मॉरीशस के पीएम रामगुलाम', उप-विदेश मंत्री हंबीराजन नरसिंहन ने दी जानकारी

Sun, 12 Jan 2025 07:06 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 12 Jan 2025 07:06 AM IST
सार

नरसिंहन ने कहा कि उन्हें विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अच्छा अनुभव हुआ। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मॉरीशस समकक्ष को भारत आने का निमंत्रण दिया है और रामगुलाम जल्द ही भारत दौरे पर आएंगे। 

विज्ञापन
Mauritius PM Ramgoolam will soon visit India, Deputy Foreign Minister Hambirajan Narasimhan informed
मॉरीशस के उप विदेश मंत्री हंबीराजन नरसिंहन - फोटो : ANI

विस्तार

चेन्नई दौरे पर आए मॉरीशस के उप विदेश मंत्री हंबीराजन नरसिंहन ने शनिवार को बताया कि उनके प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर अगले दो से तीन महीनों में भारत आएंगे। यह जानकारी उन्होंने विश्व तमिल प्रवासी दिवस के पहले दिन एएनआई से बात करते हुए दी। 
विज्ञापन


नरसिंहन ने दी जानकारी
नरसिंहन ने कहा कि उन्हें विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अच्छा अनुभव हुआ। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मॉरीशस समकक्ष को भारत आने का निमंत्रण दिया है और रामगुलाम जल्द ही भारत दौरे पर आएंगे। 
विज्ञापन


इन मुद्दों पर की चर्चा
मॉरीशस के उप विदेश मंत्री ने अपने देश की हिंद महासागर में रणनीतिक स्थिति और भारत, खासकर तमिलनाडु के साथ संबंधों पर भी चर्चा की। उन्होंने मॉरीशस के तटस्थ रुख को स्विट्जरलैंड के समान बताया और कहा कि उनके देश के भारत के साथ मजबूत संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु के लोगों को किया आमंत्रित
नरसिंहन ने तमिलनाडु के लोगों को मॉरीशस में व्यापार के अवसरों का पता लगाने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने मॉरीशस को अफ्रीकी, भारतीय और यूरोपीय प्रभावों का मिश्रण बताया और इसे एक विविध सांस्कृतिक वातावरण का उदाहरण माना। 


बता दें कि मॉरीशस के उप विदेश मंत्री हंबीराजन नरसिंहन चेन्नई के नंदंबक्कम में आयोजित दो दिवसीय विश्व तमिल प्रवासी दिवस 2025 कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए तमिलनाडु में थे, जो तमिलनाडु सरकार और वैश्विक तमिल प्रवासियों के सहयोग से आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed