फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura Traders Faced a Loss of 100 Crores

मथुराकांड के विरोध में सराफा बाजार बंद, 100 करोड़ का नुकसान

Sun, 21 May 2017 05:00 AM IST
amarujala.com, Presented By: पवन नाहर
amarujala.com, Presented By: पवन नाहर Updated Sun, 21 May 2017 05:00 AM IST
विज्ञापन
Mathura Traders Faced a Loss of 100 Crores
सराफा - फोटो : Trust US
मथुरा में सराफा कारोबारियों की हत्या कर लूट की घटना के विरोध में शुक्रवार को राजधानी के सराफा व्यापारियों ने कारोबार बंद कर गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया। लखनऊ सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताया कि अस्सी प्रतिशत दुकानों को बंद रखा गया। इससे 115 करोड़ रुपये के नुकसान हुआ है। कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापारी सख्त फैसले लेने पर मजबूर हो जाएंगे। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के आवाहन पर सैकड़ों सराफा व्यापारी कारोबार बंद कर जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर जुटे थे। लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ रस्तोगी ने कहा कि अपराधी कानून व्यवस्था को चुनौती देकर व्यापारियों पर हमले कर रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को जल्द ठोस नीति बनानी होगी।
विज्ञापन


एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि सराफा व्यापारियों के साथ लूटपाट करने वाले अपराधियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। ट्रांस गोमती सराफा के अध्यक्ष रवीश अग्रवाल ने कहा कि सराफा व्यापारियों को सुरक्षा देने के साथ ही बाजार की पेट्रोलिंग सादी वर्दी में बढ़ाई जानी चाहिए। प्रवक्ता डॉ. राजकुमार वर्मा ने सरकार से मथुरा कांड का खुलासा जल्द से जल्द करने की मांग की। उन्होंने खुलासा न होने पर आंदोलन तेज करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed