ज्यादा से ज्यादा जांच ही कोरोना का असली उपाय, भारत बहुत पीछे : राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा जांच ही एकमात्र उपाय है। गांधी ने कहा कि कोरोना से जंग में अधिकाधिक जांच ही प्रभावी हथियार है और भारत इस दौड़ में कहीं भी नहीं है।
देश में कोरोना संक्रमण की कम जांचों का उल्लेख करते हुए राहुल ने कहा कि देश में हर 10 लाख की जनसंख्या पर केवल 149 जांचें हो रही हैं। भारत की स्थिति इस समय लाओस, नाइजर जैसे देशों जैसी है जहां जांच की रफ्तार बेहद धीमी है।
राहुल ने ट्वीट किया, 'भारत ने कोरोना के लिए टेस्टिंग किट की खरीद में काफी देर कर दी और अब देश इनकी कमी से जूझ रहा है। 10 लाख की आबादी के साथ भारत लाओस (157), नाइजर (182) और होंडुरास (162) की श्रेणी में है।'
India delayed the purchase of testing kits & is now critically short of them.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 14, 2020
With just 149 tests per million Indians, we are now in the company of Laos (157), Niger (182) & Honduras (162).
Mass testing is the key to fighting the virus. At present we are nowhere in the game.