फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Masked men loot over Rs 18 crore from PSU bank in Ukhrul district Manipur

Manipur: उखरुल में हथियारों से लैस नकाबपोश डकैतों ने बैंक पर बोला धावा, 18.80 करोड़ रुपये नकद लूटे; जांच जारी

Fri, 01 Dec 2023 10:35 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 01 Dec 2023 10:35 AM IST
सार

घटना गुरुवार की है, जब लुटेरों ने बैंक पहुंचकर सबसे पहले सुरक्षाकर्मियों को अपने कब्जे में लिया और तिजोरी से भारी रकम लूट ली। लुटेरों में से कुछ ने सुरक्षाबलों वाली वर्दी पहन रखी थी।

विज्ञापन
Masked men loot over Rs 18 crore from PSU bank in Ukhrul district Manipur
Robbery in Bank - फोटो : Social Media

विस्तार

मणिपुर के उखरुल जिले में हथियारों से लैस नकाब पहने डकैतों ने एक सार्वजनिक बैंक की एक शाखा से 18.80 करोड़ रुपये नकद लूट लिए। हथियार के साथ लुटेरे राजधानी इंफाल से 80 किमी दूर उखरुल शहर पहुंचे। 
विज्ञापन


यह घटना गुरुवार की है, जहां बैंक पहुंचकर सबसे पहले लुटेरों ने सुरक्षाकर्मी को अपने कब्जे में लिया और तिजोरी से भारी रकम लूट ली। लुटेरों में से कुछ ने सुरक्षाबलों वाली वर्दी पहन रखी थी। उन्होंने बैंक के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को बाथरूम में बंद कर दिया था।
विज्ञापन


एक कर्मचारी से बंदुक के दम पर उन्होंने तिजोरी खुलवाया और नकद लूट लिए। उखरुल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed