फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti Suzuki Alto K10 the best option Know its specialty

Maruti Alto K10: आखिर मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 क्यों है सबसे बेहतरीन विकल्प? जानिए इसकी खासियत

Fri, 29 Dec 2023 06:02 PM IST
Media Solutions Initiative Published by: मार्केटिंग डेस्क Updated Fri, 29 Dec 2023 06:02 PM IST
सार

अगर आप भी खरीदना चाहते हैं बजट फ्रैंडली बेहतरीन सुविधाओं से लैस कार, तो ये है सही विकल्प। 

विज्ञापन
Maruti Suzuki Alto K10 the best option Know its specialty
मारुति सुज़ुकी ऑल्टो K10 - फोटो : मारुति सुज़ुकी

विस्तार

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। हाल ही में ऑल्टो K10 ने भारत में अपने 45 लाख से ज्यादा ग्राहक बनाने का नया रिकॉर्ड कायम किया है। कंपनी के मुताबिक देश के तकरीबन 45 लाख से ज्यादा घरों में इसके यूजर्स हैं। इसके बेहतरीन फीचर्स और एक बजट फ्रेंडली कार होने के कारण लोग इसे खरीदना पसंद कर रहे हैं। साथ ही इसमें न्यू जेनेरेशन के कई सेफ्टी फीचर्स हैं, जिसके कारण लोग इसे खरीदने में काफी दिलचस्पी रखते हैं।

विज्ञापन


आखिर क्यों हो रही ऑल्टो K10 की इतनी बिक्री?
भारतीय मार्केट में अगर ऑल्टो K10 की बिक्री की बात करें तो ये कार काफी पसंद की जा रही है। अपने शानदार लुक, आकर्षक कलर ऑप्शंस और बेहतरीन फीचर्स के कारण ये कार काफी ज्यादा खरीदी जाती है। मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 की सबसे ज्यादा बिक्री के पीछे निम्न कारण शामिल हैं: 
विज्ञापन


1. ऑल्टो K10 के फीचर्स
ऑल्टो K10 का नया मॉडल अपने आकर्षक लुक की वजह से मार्केट में काफी प्रचलित है। इसकी इंटीरियर और एक्सटीरियर डिजाइन काफी शानदार है। अगर इंटीरियर की बात करें तो इसमें अब स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम जोड़ा गया है, जो एंड्रॉइड और एपल फोन दोनों के लिए बिना रुकावट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी में मदद करता है और फिर फ्रंट पावर विंडो स्विच जैसे सुविधा उपकरण भी हैं। ऑल्टो K10 कार में 6 कलर वैरिएंट हैं, जिसमें अर्थ गोल्ड, सिजलिंग रेड, स्पीडी ब्लू, सॉलिड व्हाइट, सिल्की व्हाइट और ग्रेनाइट ग्रे रंग शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


2. सेफ्टी फीचर्स  
ऑल्टो K10 को लोगों की सेफ्टी को खासतौर पर ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें सेफ्टी की दृष्टि से ये खास फीचर्स मिलते हैं;  

  • ड्यूल एयरबैग्स   
  • ABS फीचर्स के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन की सुविधा   
  • रिवर्स पार्किंग सेंसर्स   


3. बजट में फिट कार   
आमतौर पर जब भी कोई कार खरीदने का मन बनाता है, तो वो अपने बजट में ही बेहतरीन कार लेने का विचार करता है। इस नजरिए से मारुति सुज़ुकी ऑल्टो K10 एक बेहद किफायती और बजट फ्रेंडली कार है। इसकी शुरुआत 3.99 लाख रुपये से होती है। बजट में फिट होने के कारण भी लोग इसको लेने के लिए उत्सुक रहते हैं।   


मारुति सुज़ुकी ऑल्टो K10 के बारे में क्या है लोगों की राय?  
मारुति सुज़ुकी ऑल्टो K10 का भारत के 45 लाख घरों तक पहुंचने का रिकॉर्ड ही अपने आप में बहुत कुछ कहता है, लेकिन जब बात आती है हैप्पी कस्टमर्स की तो उनका बहुमूल्य फीडबैक ब्रांड के लिए काफी मायने रखता है। तो आइए जानते हैं क्या कहते हैं ऑल्टो K10 के ग्राहक इसके बारे में;  

कानपुर के श्याम ने 2022 में ऑल्टो K10 कार खरीदी थी। श्याम के लिए ये कार इसलिए भी अहम है क्योंकि ये उनकी पहली कार है। श्याम ऑल्टो K10 के बारे में बताते हुए कहते हैं, ''ये कार काफी ज्यादा आरामदायक है और इसके बाकी सारे फीचर्स के साथ-साथ इसके सेफ्टी फीचर्स काफी अच्छे हैं। अचानक से ब्रेक लगाने की परिस्थतियों में इसका ABS फीचर काफी सही है क्योंकि वो कार को फिसलने से बचाता है।''  


वहीं, दिल्ली के दुर्गेश बताते हैं कि उन्हें ऑल्टो K10 कार, इसकी इंटीरियर डिजाइन के लिए काफी पसंद है। उन्हें इसके इंटीरियर डैशबोर्ड में स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और उसका आकर्षण लुक बहुत पसंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed