फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   martyrs day observed every year to mark death anniversary of mahatma gandhi here is all you need to know

महात्मा गांधी पुण्यतिथि: देश में आज मनाया जा रहा है शहीद दिवस, इसके बारे में जानें सबकुछ

Sat, 30 Jan 2021 11:10 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Sat, 30 Jan 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
martyrs day observed every year to mark death anniversary of mahatma gandhi here is all you need to know
महात्मा गांधी की मूर्ति (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Facebook/German Consulate General Bengaluru

राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की पुण्यतिथि पर हर साल 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है। 1948 में गांधी की नाथूराम गोडसे द्वारा प्रार्थना सभा में जाते हुए हत्या कर दी गई थी। गोडसे ने उन्हें नजदीक से तीन गोलियां मारी थीं। गांधी को 1915 के आसपास मरणोपरांत 'महात्मा' की उपाधि से सम्मानित किया गया था। संस्कृत में महात्मा का मतलब 'महान आत्मा' होता है। गांधी और शहीद दिवस के बारे में जानें सबकुछ-

विज्ञापन
  • महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका में एक वकील थे। नस्लभेद की एक घटना ने उन्हें भारत वापस आने पर मजबूर किया। यहां आकर वे एक सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता बन गए। उन्हें अंग्रेजों से भारत को आजादी दिलाने के लिए याद किया जाता है। उन्हें सत्य और अहिंसा की नीति के लिए भी जाना जाता है।
  • विज्ञापन
  • गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन को गति दी थी। नमक सत्याग्रह आंदोलन सबसे बड़ा था। इसके तहत उन्होंने लोगों के एक बड़े समूह का साबरमती आश्रम से दांडी तक नेतृत्व किया था। उन्होंने समुद्र के पानी से नमक बनाने की शुरुआत की थी। ऐसा भारत में ब्रिटिश सरकार द्वारा लगाए गए नमक कर के विरोध में किया गया था।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हिंदू कट्टरपंथियों ने गांधी पर भारत के विभाजन का आरोप लगाया। आठ नवंबर 1949 को मौत की सजा के बाद गोडसे ने अपने बयान में कहा था कि वह मुस्लिम समुदाय के लिए गांधी के समर्थन से नाखुश था। उसने भारत के विभाजन और पाकिस्तान के गठन के लिए उन्हें दोषी ठहराया था।
  • गोडसे ने कहा था, मैं कहता हूं कि मैंने गोलियां उस व्यक्ति को मारी थीं जिसकी नीति और कार्रवाईयों ने लाखों हिंदुओं के लिए प्रलय और विनाश को ला दिया था। मुझे लगता है कि कोई भी व्यक्ति किसी के प्रति व्यक्तिगत रूप से गलत नहीं सोचता है,  लेकिन मैं कहता हूं कि मेरे मन में वर्तमान सरकार के लिए उसकी नीति के कारण कोई सम्मान नहीं हो क्योंकि उसका मुसलमानों के प्रति झुकाव है।
  • 15 नवंबर, 1949 को राष्ट्रपिता की हत्या के लिए गोडसे और सह-साजिशकर्ता नारायण आप्टे को फांसी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed