{"_id":"5b2554424f1c1bfa6e8b8520","slug":"martyr-aurangzeb-father-announces-a-day-before-father-s-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद औरंगजेब के घर पहुंचे सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, परिवार से की मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शहीद औरंगजेब के घर पहुंचे सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, परिवार से की मुलाकात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Jun 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत सोमवार को आतंकियों द्वारा मारे गए सेना के सिपाही औरंगजेब के परिजनों से मुलाकात की। वह जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले स्थित शहीद औरंगजेब के घर गए और उनके परिवार को दिलासा दिया। उन्होंने परिवार वालों के साथ करीब आधे घंटे का समय बिताया।
विज्ञापन
बता दें कि ईद और फादर्स डे पर छुट्टी लेकर घर लौट रहे सेना की राष्ट्रीय राइफल के जवान औरंगजेब की आतंकियों ने पुलवामा में अपहरण का हत्या कर दी थी।
जांबाज बेटे से मिलने की आरजू सीने में दफन कर चुके पिता हनीफ के गुस्से का बांध शनिवार को टूट गया। खुद भी सेना से रिटायर्ड पिता ने फादर्स डे से एक दिन पहले केंद्र की मोदी सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि सरकार 72 घंटे में औरंगजेब के कातिलों को मौत के घाट उतारे।
विज्ञापन
हनीफ ने यह भी कहा कि अगर 72 घंटे में ऐसा नहीं हुआ तो मैं खुद बेटे की शहादत का बदला लूंगा। उन्होंने कहा, मेरे बेटे ने देश के लिए जान कुर्बान की है। केंद्र और राज्य सरकार को आतंकवाद के खात्मे के लिए ठोस कदम उठाने ही होंगे।
विज्ञापन
बता दें कि रमजान के दौरान केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में सीजफायर पर रोक लगाई थी। इस दौरान कई जगह लगातार आतंकी हमले हुए। लेकिन ईद से पहले औरंगजेब की शहादत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।
राइजिंग कश्मीर के संपादक की भी हत्या
आतंकियों ने वरिष्ठ पत्रकार तथा अंग्रेजी अखबार राइजिंग कश्मीर के एडिटर इन चीफ शुजात बुखारी की हत्या कर दी थी। शुजात जैसे ही प्रेस एन्क्लेव से जैसे ही वह अपनी गाड़ी से जाने लगे तो आतंकियों ने गाड़ी को घेरकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इसके बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। बताते हैं कि चार आतंकियों ने बिल्कुल करीब से गोलियां बरसाईं।