फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Marriage made at hospital emergency room in Kerala Bride injured in Road Accident Groom Ties Knot

Kerala: शादी के दिन सड़क हादसे में घायल हुई दुल्हन, अस्पताल के इमरजेंसी रूम में ही दूल्हे ने रचा ली शादी

Fri, 21 Nov 2025 06:36 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 21 Nov 2025 06:36 PM IST
सार

दुल्हन अवनि की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी थी, इसलिए उन्हें विशेष उपचार के लिए दोपहर के आसपास एर्नाकुलम के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

विज्ञापन
Marriage made at hospital emergency room in Kerala Bride injured in Road Accident Groom Ties Knot
केरल के निजी अस्पताल के इमरजेंसी रूम में हुई शादी - फोटो : FreePik

विस्तार

केरल के एक निजी अस्पताल का इमरजेंसी रूम शुक्रवार को शादी स्थल में बदल गया। केरल के कोच्चि में एक सड़क हादसे में घायल दुल्हन से उसके पति ने अस्पताल में ही शादी रचा ली। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि थंबोली निवासी एक शख्स अपनी दुल्हन के साथ इमरजेंसी रूम में ही विवाह बंधन में बंध गए। 

विज्ञापन


दुल्हन शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी। अलाप्पुझा के कोम्माडी निवासी अवनि और थंबोली निवासी वी.एम. शेरोन का विवाह कोच्चि के वीपीएस लेकशोर अस्पताल में हुआ। अस्पताल के मुताबिक शादी शुक्रवार की दोपहर थंबोली में होना तय थी।
विज्ञापन


हालांकि, दुल्हन अवनि के मेकअप के लिए कुमारकोम जाते समय सुबह कार नियंत्रण से बाहर हो गई और एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दुल्हन घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय निवासियों ने घायलों को कोट्टायम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन अवनि की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी थी, इसलिए उन्हें विशेष उपचार के लिए दोपहर के आसपास एर्नाकुलम के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। शेरोन और उसका परिवार भी कुछ ही देर बाद अस्पताल पहुंच गया। दोपहर 12:15 से 12:30 बजे के बीच मुहूर्त तय होने के कारण, दोनों परिवारों ने तय समय पर ही शादी करने का अनुरोध किया।

अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि डॉक्टरों से परामर्श के बाद अस्पताल प्रबंधन ने दूल्हे के लिए आपातकालीन विभाग में 'थाली' (पवित्र पीला धागा) बांधने की व्यवस्था की, ताकि अवनि को कोई असुविधा न हो। दुर्घटना के बावजूद दोनों परिवारों की ओर से विवाह समारोह जारी रखने की इच्छा व्यक्त करने के बाद अस्पताल अधिकारियों ने यह व्यवस्था की।


प्रवक्ता ने बताया कि डॉक्टरों, स्वास्थ्य सेवा कर्मचारियों और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शेरोन शुभ मुहूर्त में अवनि के साथ विवाह बंधन में बंध गए। न्यूरो सर्जरी के प्रमुख डॉ. सुधीश करुणाकरण ने कहा कि अवनि को रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है और जल्द ही उसकी सर्जरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed