फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mark-2 missile included in Indian Air Force and Navy fleet

Defence: भारतीय वायु सेना और नौसेना की बढ़ी ताकत, हवा से जमीन पर मार करने वाली मार्क-2 मिसाइल बेड़े में शामिल

Sat, 27 Apr 2024 11:02 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 27 Apr 2024 11:02 PM IST
सार

रक्षा सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायु सेना ने इन मिसाइलों को जगुआर लड़ाकू जेट के साथ सुखोई-30 एमकेआई और मिग-29 लड़ाकू विमानों पर तैनात किया है। इसी तरह भारतीय नौसेना ने भी मिग-29(के) नौसैनिक लड़ाकू विमानों के लिए इन मिसाइल को अपने बेड़े में शामिल किया है।

विज्ञापन
Mark-2 missile included in Indian Air Force and Navy fleet
Missile - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय वायु सेना और नौसेना ने अपने लड़ाकू विमान बेड़े की मारक क्षमता को बढ़ाने के लिए लंबी दूरी की सुपरसोनिक हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलों को शामिल किया है। ये मिसाइलें 250 किलोमीटर की दूरी तक लक्ष्य को मार सकती हैं। हाई स्पीड लो ड्रैग मार्क-2 मिसाइल के रूप में जानी जाने वाली इन मिसाइलों का इस्तेमाल दुनिया की कुछ चुनिंदा सेनाएं करती हैं। हाल ही में ईरानी ठिकानों पर इस्राइली वायुसेना ने जो हमले किए थे उनमें इन्हीं मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन

रक्षा सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायु सेना ने इन मिसाइलों को जगुआर लड़ाकू जेट के साथ सुखोई-30 एमकेआई और मिग-29 लड़ाकू विमानों पर तैनात किया है। इसी तरह भारतीय नौसेना ने भी मिग-29(के) नौसैनिक लड़ाकू विमानों के लिए इन मिसाइल को अपने बेड़े में शामिल किया है। इन मिसाइलों से भारतीय लड़ाकू पायलटों को संचार केंद्रों या रडार स्टेशनों जैसे लक्ष्यों पर हमला करने और उन्हें मार गिराने में आसानी होगी।

विज्ञापन

मेक इन इंडिया के तहत इन मिसाइलों के उत्पादन पर हो रहा विचार
इन मिसाइलों की खरीद 2020 में चीन के साथ गतिरोध शुरू होने के बाद रक्षा मंत्रालय ने की थी। भारतीय वायु सेना अब इस बात पर भी विचार कर रही है कि क्या मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत इन मिसाइलों का उत्पादन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed