{"_id":"6354c8c0523f9e205908a860","slug":"marathwada-man-invents-fuel-efficient-trailer-with-40-tonne-capacity-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: 23 साल के युवक ने बनाया 40 टन क्षमता का ट्रेलर, ईधन की भी होगी कम खपत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: 23 साल के युवक ने बनाया 40 टन क्षमता का ट्रेलर, ईधन की भी होगी कम खपत
Sun, 23 Oct 2022 09:07 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 23 Oct 2022 09:07 PM IST
सार
ट्रेलर को बनाने के लिए अक्षय ने पांच लाख रुपये का लोन भी लिया था। महाराष्ट्र के जालना जिले में आयोजित हुए एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें प्रदेश सरकार ने 25 हजार रुपये देकर सम्मानित किया था।
विज्ञापन
ट्रेलर(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मराठवाड़ा के एक 23 वर्षीय युवक ने 40 टन वजन तक का सामान ले जाने वाले एक ट्रेलर का निर्माण किया है। ट्रैक्टरों से जुड़े ट्रेलरों में आमतौर पर दो पहिए होते हैं और 25 टन वजन ले जा सकते हैं। लेकिन अक्षय चव्हाण ने चार पहिया वाले ट्रेलर का निर्माण किया है।
प्रदेश सरकार कर इस स्टार्टअप के लिए कर चुकी है सम्मानित
डोंगांव के रहने वाले चव्हाण ट्रैक्टर चालक ने 12वीं तक पढ़ाई की है। उन्हें अधिक वजन ले जाने वाले ट्रेलर बनाने का विचार आया, जो कम ईंधन की खपत करता हो और अधिक वजन ले जा सके। इसे बनाने में उन्हें दाे साल का वक्त लगा है। उन्होंने ट्रेलर को बनाने के लिए पांच लाख रुपये का लोन भी लिया था। महाराष्ट्र सरकार ने जालना जिले में ‘स्टार्टअप यात्रा’ कार्यक्रम के दौरान उन्हें 25 हजार रुपये देकर सम्मानित किया था।
इस नए ट्रेलर में ले जा सकते है 40 टन वजन
ट्रेलर को ट्रैक्टर से जोड़कर माल ढोने के उपयोग में लाया जाता है। ट्रेलर के ब्रेक ट्रैक्टर के ब्रेक से जुड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि एक साधारण ट्रेलर में यह विशेषता नहीं होती है। यह अधिक वजन ले जा सकता है। चव्हाण ने बताया कि ज्यादातर ट्रैक्टर चालक 25 टन वजन ढोने के लिए दो ट्रिप करने या दो ट्रॉलियों का इस्तेमाल करते है, लेकिन इसमें 40 टन वजन ले जाया जा सकता है। इससे ईधन की खपत भी कम आती है।