फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Marathwada Divisional Commissioner as a representative of the government meet Manoj Jarange

Pune: सरकार के प्रतिनिधि बनकर जरांगे से मिलने पहुंचे मराठवाड़ा के संभागीय आयुक्त, मराठा आरक्षण पर बातचीत जारी

Thu, 25 Jan 2024 01:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 25 Jan 2024 01:15 PM IST
सार

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मराठवाड़ा के संभागीय आयुक्त ने कार्यकर्ता मनोज जरांगे से मुलाकात की। जरांगे ने राज्य सरकार के खिलाफ अपनी पदयात्रा शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Marathwada Divisional Commissioner as a representative of the government meet Manoj Jarange
मनोज जरांगे - फोटो : Social Media

विस्तार

मराठवाड़ा के संभागीय आयुक्त सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर पुणे के लोनावला में मराठा आरक्षण के कार्यकर्ता मनोज जरांगे से मुलाकात कर रहे हैं। मराठा आरक्षण को लेकर जरांगे ने अपनी पदयात्रा शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


राज्य सरकार को दी थी चेतावनी
पदयात्रा शुरू करने के दौरान उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी दी थी कि वह मुंबई तक अपनी मार्च जारी रखेंगे। उन्होंने इसी के साथ दावा किया कि महाराष्ट्र में अब तक 54 लाख रिकॉर्ड मिले हैं जिनसे पता चला है कि मराठा समुदाय के सदस्य कुनबी (अन्य पिछड़ा वर्ग उपजाति) समुदाय के हैं। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से तत्काल जाति प्रमाणपत्र जारी करने की मांग भी की। जरांगे ने 20 जनवरी को हजारों समर्थकों के साथ जालना जिले से मुंबई के लिए मार्च निकाला था। उनकी मांग है कि राज्य सरकार की ओर से नौकरियों और शिक्षा में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समूह के तहत मराठों को आरक्षण दिया जाए।
विज्ञापन


मुंबई में होगा पदयात्रा का समापन
कई वाहनों के साथ यह मार्च बुधवार को मुंबई के लिए पुणे शहर से गुजरा। इसका समापन 26 जनवरी को मुंबई में ही होगा। पुणे पुलिस ने सड़क यातायात के मार्ग में बदलाव किया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। सरकारी नौकरियों और शिक्षा में मराठों को आरक्षण देने में राज्य सरकार के विफल रहने पर जरांगे ने 26 जनवरी से मुंबई में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed