फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Marathi Sahitya Sanstha opposed three-language formula of Maharashtra government for classes 1 to 5

Hindi vs Marathi: कक्षा 1-5 तक त्रि-भाषा फॉर्मूले का विरोध, मराठी साहित्यिक संस्था ने कहा- NEP में ऐसा नहीं

Thu, 19 Jun 2025 12:06 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 19 Jun 2025 12:06 AM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार के कक्षा 1 से 5 तक के लिए त्रि-भाषा फॉर्मूला अपनाने के फैसले का अखिल भारतीय मराठी साहित्य महामंडल ने विरोध किया है। महामंडल का कहना है कि नई शिक्षा नीति इसकी अनुशंसा नहीं करती है। साहित्य महामंडल ने कहा है कि एनईपी में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि कक्षा छह से तीसरी भाषा शुरू की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
Marathi Sahitya Sanstha opposed three-language formula of Maharashtra government for classes 1 to 5
हिंदी दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय मराठी साहित्य महामंडल ने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार के कक्षा 1 से 5 तक के लिए त्रि-भाषा फॉर्मूला अपनाने के फैसले का विरोध किया है। मराठी साहित्यिक संस्था का कहना है कि नई शिक्षा नीति (NEP) इसकी अनुशंसा नहीं करती है। 

विज्ञापन


महामंडल ने यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कांग्रेस और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) द्वारा संशोधित सरकारी आदेश का विरोध किया। इस आदेश में कहा गया है कि हिंदी इन कक्षाओं के लिए आम तौर पर तीसरी भाषा होगी। साहित्य महामंडल ने कहा है कि एनईपी में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि कक्षा छह से तीसरी भाषा शुरू की जानी चाहिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Air India Tragedy: विमान हादसे के लिए चंद्रशेखरन ने मांगी माफी, कहा- मैं निशब्द, हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च कक्षाओं के छात्र भी कक्षा दो की मराठी किताबें ठीक से नहीं पढ़ पा रहे
साहित्य महामंडल ने यह भी सवाल उठाया है कि जब बहुत से स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक ही नहीं हैं, और उच्च कक्षाओं के छात्र भी कक्षा 2 की मराठी किताबें ठीक से नहीं पढ़ पा रहे हैं, तो फिर तीसरी भाषा पढ़ाना क्यों जरूरी है? महामंडल ने कहा है कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के बजाय, तीसरी भाषा को अनिवार्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 

सरकार ने तीसरे विकल्प का भी किया है प्रावधान
हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने यह प्रावधान किया है कि छात्र हिंदी के बजाय किसी अन्य भारतीय भाषा का विकल्प भी चुन सकते हैं, लेकिन ऐसा कर पाना बहुत मुश्किल होगा, क्योंकि उन भाषाओं को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को दूसरे राज्यों से लाना पड़ेगा, जो व्यावहारिक नहीं है।


ये भी पढ़ें: Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर पीड़ित महिला को दी राहत, आत्मसमर्पण करने के आदेश पर रोक

सांस्कृतिक कारणों से किया जा रहा हिंदी का विरोध
वहीं, महामंडल का कहना है कि हिंदी का विरोध सांस्कृतिक कारणों से किया जा रहा है, क्योंकि मराठी भाषा पर हिंदी का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। महामंडल ने यह भी सवाल उठाया कि जब किसी अन्य राज्य में कक्षा 1 से हिंदी अनिवार्य नहीं है, तो महाराष्ट्र सरकार ने ऐसी नीति क्यों अपनाई है।

जीआर में कहा गया है कि हिंदी अब अनिवार्य नहीं होगी
राज्य सरकार की ओर से मंगलवार को जारी आदेश (जीआर) में कहा गया है कि हिंदी अब अनिवार्य नहीं होगी, बल्कि आमतौर पर तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाई जाएगी। अगर किसी स्कूल में प्रत्येक कक्षा में 20 छात्र किसी और भारतीय भाषा को चुनते हैं, तो उन्हें यह छूट दी जा सकती है। इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'हमने पहले हिंदी को अनिवार्य बनाया था, लेकिन कल जारी जीआर में यह अनिवार्यता हटा दी गई है। छात्र अब तीसरी भाषा के रूप में कोई भी भारतीय भाषा चुन सकते हैं।'

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed